देवास में डेंटल विशेषज्ञों की संगोष्ठी,रूट कैनाल की चुनौतियों पर गहन चर्चा
देवास में डेंटल विशेषज्ञों की संगोष्ठी,रूट कैनाल की चुनौतियों पर गहन चर्चा
देवास। इंडियन डेंटल एसोसिएशन देवास द्वारा सी डी ई व्याख्यान का आयोजन होटल स्काई डाईन में किया गया। जिसमे अतिथि व्याख्याता के रूप में डॉ. जयति शुक्ला त्रिवेदी ने रूट केनाल संबंधित विषय एक्सेस कैविटी प्रिपरेशन एंड इट्स चैलेंजेस पर जानकारी दी। शाखा के वरिष्ठ डॉ नितिन मूंगी एवं एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ वकार अहमद ने डॉ. जयति शुक्ला का स्वागत किया। व्याख्यान में डॉ वरुण आनंद, डॉ राहुल राठौर, डॉ अशोक सेंधव, डॉ अंकित अग्रवाल, डॉ अनिमेष शर्मा, डॉ वैभव शर्मा, डॉ अभिराज सोनी, डॉ चिरायु जाखेटीया, डॉ वैदिक पटेल, डॉ चेतना जोशी, डॉ निष्ठा जैन, डॉ किरण मिश्रा, डॉ किरण पाटनकर, डॉ राजसी भट्ट केलकर, डॉ नेहा यादव उपस्थित रहे। अंत में आभार एसोसिएशन सचिव डॉ अभिषेक सोनी ने माना।
टिप्पणियाँ