नवरात्रि में मांस कारोबार बैन, लेकिन क्या आदेश पर चलेगा निगम या फिर से बनेगा तमाशा?
नवरात्रि में मांस कारोबार बैन, लेकिन क्या आदेश पर चलेगा निगम या फिर से बनेगा तमाशा?
देवास। नगर निगम ने एक बार फिर आदेश थमा दिया है 30 मार्च से 6 अप्रैल तक मांस, मछली, अंडा, चिकन-मटन की दुकानें और होटल बंद रहेंगे। मगर हकीकत सब जानते हैं।हर साल की तरह आदेश जरूर जारी होता है, पर पालन करवाने में निगम बुरी तरह फेल रहा है। अवैध मांस कारोबार पर न कभी रोक लगी, न ही कोई कार्रवाई हुई। कारोबारियों को राजनीतिक संरक्षण और निगम की कमजोरी का इतना भरोसा है कि आदेश का माखौल उड़ाना अब आदत बन गई है।देखना यह है कि इस बार निगम वाकई सख्ती करेगा या फिर से यह आदेश कागजों में दम तोड़ देगा?
टिप्पणियाँ