जनता को भिखारी बताने पर भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल
जनता को भिखारी बताने पर भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल
देवास।मध्य प्रदेश कांग्रेस ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा जनता को भिखारी कहे जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में कांग्रेस ने इसे जनता का अपमान बताया और मुख्यमंत्री मोहन यादव व मंत्री प्रहलाद पटेल से इस्तीफे और सार्वजनिक माफी की मांग की।प्रेस वार्ता आयोजित कर जानकारी दी गई।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने प्रदेश को बदहाली, असुरक्षा और अपमान के गर्त में धकेल दिया है। महिलाओं, किसानों, युवाओं और छात्रों को उनके अधिकार मांगने पर भिखारी कहा जा रहा है। कांग्रेस ने पूछा कि यदि भाजपा ने प्रदेश को विकसित कर दिया होता तो जनता टोकरी भर-भरकर आवेदन लेकर क्यों घूम रही होती?
कांग्रेस ने ऐलान किया है कि 6 मार्च को ब्लॉक स्तर पर प्रहलाद पटेल का पुतला दहन, 8 मार्च को जिला मुख्यालयों पर धरना और 10 मार्च को भोपाल में प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन होगा। 11 से 15 मार्च तक विभागीय मंत्रियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा।कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर भाजपा सरकार ने माफी नहीं मांगी तो कांग्रेस सड़क से सदन तक बड़ा आंदोलन करेगी।प्रेस वार्ता में कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
टिप्पणियाँ