अधिवक्ता रजनी पांचाल बनीं अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच की शहर सचिव
अधिवक्ता रजनी पांचाल बनीं अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच की शहर सचिव
देवास। अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच,भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र कुमार वालेचा ने संगठन के जिला अध्यक्ष एडवोकेट चंद्र पाल सिंह राजपूत (चंदू दरबार) की अनुशंसा पर अधिवक्ता श्रीमती रजनी पांचाल को संगठन का शहर सचिव महिला प्रकोष्ठ देवास नियुक्त किया है।श्रीमती पांचाल की इस नियुक्ति पर संगठन के समस्त पदाधिकारियों और अधिवक्ता ने हर्ष व्यक्त किया और राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष के प्रति आभार जताया।उक्त जानकारी जिला सचिव एडवोकेट रणजीत सिंह हाड़ा ने दी।
टिप्पणियाँ