स्व. श्री मूंदड़ा की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की

देवास। समाजसेवी स्व. नारायणदास मूंदड़ा की छठी पुण्यतिथि पर संस्था वंदे मातरम द्वारा एमआर मुखर्जी नगर रोड पर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

संस्था के मीडिया प्रभारी दिनेश सांखला ने बताया कि सर्वप्रथम पं. ओमप्रकाश शर्मा ने स्व.मूंदड़ा की प्रतिमा को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दूध, गंगाजल से अभिषेक कर पूजन-अर्चन किया। कार्यक्रम में म.प्र पापुनि के पूर्व अध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने स्व. मूंदड़ा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व. मूंदड़ा ने अपने नारायण के दास को हमेशा प्रमाणित किया। जो समाज में मार्गदर्शन के रूप में नर से नारायण के रूप में पूजे गए। उनका जीवन हमेशा प्रकाश पुंज की तरह रहा।

राष्ट्रीय स्वयंयसेवक संघ के अशोक जाधव ने कहा कि स्व. श्री मूंदड़ा ने समाज के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में कार्य करते हुए अनेक स्वयंसेवकों को तैयार किया, जिससे एक वट वृक्ष के रूप में संघ का कार्य खड़ा हुआ। साथ ही कैलाश चंद्रावत, अजय गुप्ता, पद्मनारायण दुबे ने भी श्री मूंदड़ा के जीवन पर प्रकाश डाला।पूर्व महापौर शरद पाचुनकर, राष्ट्रीय कवि शशिकांत यादव, डॉ. मनोहर भाले आदि अतिथियों ने स्व. श्री मूंदड़ा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सभी उपस्थितजनों से उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेने की बात कही।

स्व. मूंदड़ा की प्रतिमा पर माहेश्वरी समाज, चंद्रवंशी खाती समाज, सेंधव समाज, राजपूत समाज, ब्राह्मण समाज, पोरवाल समाज, वरिष्ठ नागरिक मंच, पतंजलि योग समिति, सनातन विचार मंच, शिशु मंदिर परिवार, लघु उद्योग भारती, भारत विकास परिषद, प्रेस क्लब से अतुल बागलीकर,शेखर कौशल,चेतन राठौड़,खेल जगत सहित राजेश यादव, भारतसिंह पटलावदा, आशुतोष जोशी, कैलाश डागा, दिनेश भूतड़ा, दिलीप बघेल, कुणाल जोशी, मनोज श्रीवास, जयसिंह सेंधव, कालूसिंह चौधरी, शीतल गेहलोत, अशोक पोरवाल, अल्केश दवंडे, मनोज गर्ग सहित बड़ी संख्या में लोगो ने पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल एवं उपस्थितजनों ने स्व. मूंदड़ा के परिजन गोविंद मूंदड़ा, गोपाल मूंदड़ा, मनोज मूंदड़ा, समीर मंूदड़ा का शाल, श्रीफल एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मान किया। स्वागत भाषण संस्था संयोजक सुदेश सांगते ने दिया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय कवि देवकृष्ण व्यास ने किया व अंत में आभार संस्था प्रभारी अजबसिंह ठाकुर ने माना।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें