मि. म.प्र बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप ,सर्द मौसम में मांसपेशियों का प्रदर्शन
प्रेस वार्ता आयोजित कर दी जानकारी
देवास। शहर के लिए ये बड़े ही गौरव के क्षण है जब प्रदेश स्तरीय स्पर्धा देवास शहर में आयोजित होने जा रही है।जिस तरह से धार्मिक आयोजन का अपना महत्व होता है। ठीक उसी प्रकार खेल गतिविधियां भी अपने आप में एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है। हमे खेलो को लगातार आगे बढ़ाने का प्रयास करते रहना चाहिए। उक्त विचार जिला बॉडी बिल्डिंग एसो. के लीगल एडवाइजर चंद्रपाल सिंह सोलंकी (छोटू) ने 30 दिसम्बर को आयोजित होने वाली मिस्टर मध्यप्रदेश बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप के संदर्भ में आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकार के समक्ष व्यक्त किए।
लगभग 200 बॉडी बिल्डर लेगे हिस्सा
अकबर शेख (अज्जू) ने बताया कि चैम्पियनशिप में पूरे प्रदेश से लगभग 200 बॉडी बिल्डर (खिलाड़ी) भाग लेंगे। चैम्पियनशिप में इनाम के तौर पर एक लाख चालीस हजार केश प्राइस दिए जाएंगे। बाहर से आ रहे खिलाडिय़ों के लिए रूकने व भोजन की व्यवस्था एबी रोड़ स्थित गुलशन पैलेस पर की जाएगी। चैम्पियनशिप का स्थान सयाजी द्वार कलेक्ट्रेट के सामने रहेगा। पूरी चैम्पियनशिप में कोविड नियमों का पालन किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन अध्यक्ष खुमानसिंह बैस, सचिव वीरू ठाकुर, मंदीप सिंह पंवार, रेहान शेख, राहुल गोलिया, सम्राट सोनी, अभिजीत सिंह बैस, जीशान शेख, अंकित दुबे सहित सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी एसो. मीडिया प्रभारी चेतन राठौड़ ने दी।
टिप्पणियाँ