भाजपा महिला मोर्चा में राजनीतिक उठापटक
जिला कार्यकारणी की जारी सूची में बदलाव
देवास।राजनीति में बिना उठापठक के कोई भी विषय पूर्ण रूप नही लेता है।ऐसा ही एक मामला भाजपा महिला मोर्चा की जारी कार्यकारणी सूची में देखने को मिला।29 दिसम्बर को भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारणी की सूची जारी की गयी।जिसके बाद सोशल मीडिया पर बधाई संदेश शुरू हो गए,लेकिन ठीक दो दिनों बाद 31 दिसम्बर को पुनः कुछ नए नाम जोड़कर सूची जारी की गयी।बताया जा रहा है कि प्रथम सूची जारी होने के बाद अंदरूनी दबाव की राजनीति शुरू हो गयी थी,कुछ को वादा करने के बाद भी स्थान नही दिया गया। इसी घटनाक्रम के चलते आज कुछ नाम जोड़कर पुनः सूची जारी की गई है।इससे ये साफ जाहिर होता है विभिन्न राजनीति उठापटक पार्टियों के हर मोर्चे में सम्भव है।
टिप्पणियाँ