प्रदेश स्तरीय स्वच्छता प्रेरक सम्मान समारोह, मुख्यमंत्री ने कलेक्टर, निगम आयुक्त को किया सम्मानित
नगर निगम को एक करोड़ रुपए की राशि पुरस्कार स्वरूप दी गई
देवास - इंदौर में प्रदेश स्तरीय स्वच्छता प्रेरक सम्मान समारोह आयोजित किया गया । कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नगर निगम प्रशासक चंद्रमौली शुक्ला व नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान को सम्मानित कर प्रतीक चिन्ह भेंट किया। नगर निगम को एक करोड़ रुपए की राशि पुरस्कार स्वरूप दी गई।
विगत माह देवास शहर को स्वच्छता सफाई मित्र चैलेंज में प्रथम स्थान आने, थ्री स्टार रेटिंग में तीसरा स्थान तथा 1 से 10 लाख की आबादी में दसवां स्थान प्राप्त करने, बेस्ट इनोवेटिव प्रैक्टिसेस में बेस्ट अवार्ड भारत सरकार द्वारा दिया गया था। देवास नगर निगम की इस उपलब्धि पर शनिवार 25 दिसम्बर इंदौर में आयोजित प्रदेश स्तरीय स्वच्छता प्रेरक सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।
टिप्पणियाँ