मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का गठन पत्रकारों के हितों के लिए हुआ है : श्री भदौरिया
पत्रकार हित में संगठित रहना होगा
उज्जैन। शनिवार 18 दिसम्बर को मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांतीय अध्यक्ष शलभ भदौरिया प्रेस क्लब में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मिलित हुए।इस अवसर पर सोसायटी फॉर प्रेस क्लब अध्यक्ष विशाल हाड़ा ने श्री भदौरिया का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया।श्री भदौरिया ने कहा कि पत्रकार हित में हम सबको संगठित रहना होगा। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का गठन पत्रकारों के हितों के लिए हुआ है। कई वर्षों से यह संघ पत्रकारों के हित के लिए संघर्ष करता आ रहा है। यदि पत्रकार का सरकार से कुछ प्राप्त करना अधिकार है तो पत्रकारों को भी समाज और प्रदेश के प्रति कुछ दायित्व होना चाहिए। हमें यह भी देखना है कि हम समाज के प्रति किन दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। इस अवसर पर मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र पुरोहित ने भी संबोधित किया। संचालन मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के संभागीय सचिव रामचन्द्र गिरि ने किया। आभार संघ के संभागीय अध्यक्ष राजेन्द्र राठौर ने माना। इस दौरान संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मोहम्मद अली, प्रदेश महासचिव सुनील कुमार त्रिपाठी, संभागीय कोषाध्यक्ष अरुण राठौर, जिला महामंत्री हेमन्त भोपाळे, उदय चंदेल, पवन गरवाल, अभय तिरवार, राजेश रावत, हितेंद्र सेंगर, सुरेंद्र मोहन अग्रवाल, दीपक टंडन, चंचल श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
टिप्पणियाँ