मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन
देवास। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का उज्जैन संभागीय सम्मेलन व प्रदेश कार्यसमिति बैठक 19 दिसम्बर 2021 रविवार को आयोजित होने जा रहा है। संघ के देवास अध्यक्ष आनंद गुप्ता एवं सचिव चेतन राठौड़ ने बताया कि यह सम्मेलन हजारीबाग बस स्टैंड के पास स्थित इन्द्रप्रस्थ गार्डन बड़नगर में प्रात: 10 बजे से प्रारम्भ होगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेशाध्यक्ष शलभ भदौरिया, वरिष्ठ मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष शरदजोशी, मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष मो. अली, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र पुरोहित व अन्य कार्यकारी अध्यक्षगण, महासचिव सुनिल त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष शिशुपाल सिह तोमर व प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। अध्यक्षता संभागीय अध्यक्ष राजेन्द्र राठौड़ करेंगे। सम्मेलन के पश्चात प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रदेशाध्यक्ष श्री भदौरिया की अध्यक्षता में होगी। जिसमें प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, संभाग व जिले के अध्यक्ष महासचिव, प्रकोष्ठो के प्रदेश पदाधिकारी भाग लेगें।
टिप्पणियाँ