जीवन का सच्चा आंनद जरूरतमंदों को मदद करना होता है
स्व.पवार की स्मृति में वितरित किए कंबल
देवास। शीतलहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शहर भर में वर्ष 2022 के अंतिम दिनों में देवास के प्रथम फोटोग्राफर एवं आर्टिस्ट स्व.गणपत राव पवार सा.की स्मृति में कंबलों का वितरण किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता और स्व.पवार के पोते अमित राव पवार ने बताया कि स्व. पवार साहब की स्मृति में पिछले कई वर्षों से हम यह कार्य कर रहे है।उज्जैन रोड स्थित झुग्गी बस्ती,बस स्टेशन,रेलवे स्टेशन,एमजी अस्पताल,सहित अन्य जगहों पर जाकर जरूरतमंदों को कंबल का वितरण किया गया। पवार ने बताया कि मनुष्य के जीवन की सार्थकता तब ही है,जब वह गरीब और असहाय की सेवा करें। यही मानव जीवन का सबसे बड़ा कर्तव्य है।जो लोग ऐसा करते हैं, इंसानियत की मिसाल पेश करते हैं। उन्होंने कहा कि जीवन का सच्चा आंनद गरीब व जरूरतमंदों को मदद करना ही होता है।इस अवसर पर परिवारजन व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
टिप्पणियाँ