असामाजिक तत्व माता टेकरी पाथवे मार्ग को कर रहे हैं तहस-नहस

 


देवास। असामाजिक तत्व इन दिनों माता टेकरी पाथवे मार्ग की सुंदरता को बिगाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। प्रतिदिन इस पाथवे मार्ग का उपयोग करने वाले कुलदीप धाकड़ ने बताया कि मार्ग के आसपास लगी कुर्सियां, बोर्डो और पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। हरियाली के उद्देश्य से पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने के लिए लगाई गई जालियां कुछ असामाजिक तत्वों/लोगो को रास नही आ रही है।ये लोग पाथवे व माता टेकरी की सुंदरता को खत्म करने पर तुले है। पाथवे के हालात देखकर ऐसा लगता है कि वर्षों से यहां पर विकास नही हुआ है। मॉर्निंग वॉक करने आने वाले लोग भी असामाजिक लोगों के इस कृत्य से परेशान है। सुरक्षा हेतु जवान नही होने के कारण रात्रि के समय में असामाजिक तत्वों का डेरा लगा रहता है। बावजूद इसके प्रशासन द्वारा इस ओर ध्यान नही दिया जा रहा है। कई  प्रकार की घटना हो चुकी है। पाथवे पर निर्मित कुर्सी को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया है, जिससे लोगों के मन में भी भय व्याप्त है। धाकड़ ने मांग की है कि प्रशासन इस ओर ध्यान देते हुए सुरक्षा की दृष्टि से उचित निर्णय ले। साथ ही रात्रि में पुलिस जवान की तैनाती की जाए।






टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें