शिक्षा के साथ खेल गतिविधियां भी जीवन का जरूरी हिस्सा है-श्रीवास
ओरायन एकेडमी का वार्षिक खेल महोत्सव "स्पंदन" संपन्न
देवास। जीवन में जिस प्रकार शिक्षा की उपयोगिता होती है। उसी प्रकार खेल गतिविधियां का भी काफी महत्वपूर्ण स्थान होता है। शिक्षा के साथ हमें अपने खेल की रुचि को भी बढ़ाना चाहिए,यह हमेशा हमारे शरीर को स्वस्थ और तंदुरुस्त रखती है,आज विद्यालय शिक्षा क्षेत्र में भी लगातार उन्नति कर रहा है। उक्त विचार खेल महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अभय श्रीवास ने रखे।
ओरायन एकेडमी की संचालिका राधा श्रीवास्तव ने बताया कि 11 दिसंबर 2022 को स्पोर्ट्स पार्क टाटा चौराहा,देवास पर आयोजित ओरायन एकेडमी का पहला वार्षिक खेल महोत्सव 'स्पंदन'सफलता पूर्वक संपन्न हुआ साथ ही साथ विद्यालय की वार्षिक गतिविधियों पर भी प्रकाश डाला । विद्यालय के विद्यार्थियों ने खेलों में उत्तम प्रदर्शन कर कई पदक भी प्राप्त किए।
नन्हें मुन्ने बच्चों द्वारा फ्रॉग रेस, बॉल इन द बकेट,टॉय रेस, शटल रन,टग ऑफ वॉर इत्यादि खेल खेले गए।उत्सव में मुख्य अतिथि स्वरूप अभय श्रीवास प्रशिक्षक इंटरनेशनल मार्शल आर्ट,संदीप जाधव संचालक सैंडी एकेडमी,एशियन स्केटिंग प्रशिक्षक,मयंक शाह व मीनल शाह,हरीश मेहता कपिल जैन , पावन पाटिल,शैलेंद्र चंद्रवंशी ने खेल महोत्सव में सम्मिलित हुए और विजेता खिलाड़ियों को पदक वितरित किए।
विद्यालय के स्टाफ और विशेष रूप से सैंडी एकेडमी के कार्यकर्ताओं ने खेल महोत्सव को संपन्न करने में अपना पूर्ण योगदान दिया।महोत्सव/कार्यक्रम का संचालन संगीता विलेकर ने किया,आभार प्रियंका देशमुख ने माना।उपरोक्त जानकारी रश्मि ठाकुर द्वारा दी गयी।
टिप्पणियाँ