माता जी टेकरी पर विशाल आध्यात्मिक आयोजन

 


51 शास्त्रियों द्वारा होगा माँ दुर्गा सप्तशती पाठ,कन्या भोज का भी आयोजन

देवास।माँ तुलजा भवानी, माँ चामुंडा देवी की पावन नगरी में वर्षभर धार्मिक आयोजन की श्रंखला जारी रहती है। 6 दिसंबर मंगलवार को प्रात: 7 बजे माता टेकरी पर माँ दुर्गा सप्तशती का पाठ 51 विद्वान पंडितों के द्वारा किया जाएगा, यज्ञ कुंड में 51 जोड़ों द्वारा आहुति प्रदान की जाएगी। आयोजक देवास टेकरी तीर्थ क्षेत्र समिति एवं सयोजक सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी द्वारा कन्याओं का पूजन किया जाएगा तत्पश्चात कन्या भोज महाप्रसादी का पावन आयोजन रखा गया है। इस आयोजन के सम्बंध में विभिन्न समाज प्रमुखों, धार्मिक सामाजिक सांस्कृतिक एवं व्यापारिक संगठनों की बैठक आयोजित की गई हैं। समिति की ओर से इस कार्यक्रम में शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया गया है। विशेष तौर पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में युवाओं को सनातन धर्म से जोडकर आध्यात्मिक राष्ट्रवाद को मजबूती प्रदान करना है। सांसद सोलंकी ने अपील की है कि इस आयोजन में अपने परिवार सहित तथा विशेष रूप से कन्याओं को साथ लाकर इस भव्य अलौकिक आयोजन में सहभागी होकर धर्म लाभ प्राप्त कर अपने जीवन को कृतार्थ करें।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें