हरेभरे वृक्षों की बलि चढ़ाकर विकास के नाम पर विनाश की कहानी रची जा रही

देवास। शहर में मार्गो के विकास के नाम पर इन दिनों विशालकाय वृक्षों की अंधाधुंध कटाई जारी है। जहां एक ओर पौधारोपण को बढ़ावा देकर शहर को हराभरा करने पर जोर दिया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर शहर के विकास में आड़े रहे हर-भरे वृक्षों को काटा जा रहा है। नगर निगम ने मोती बंगला चौराहा पर फिर एक छायादार वृक्ष को की कटाई कर बलि चड़ा दी,इसे पहले भी कई वृक्ष काटे जा चुके है। सामाजिक कार्यकर्ता अनिल सिंह ठाकुर ने बताया कि शहर में विकास के नाम पर विनाश की कहानी रची जा रही है। पर्यावरण संरक्षण का ध्यान नही दिया जा रहा है। नगर निगम के ठेकेदार को टेंडर प्रक्रिया में शर्त रखी जाती है कि रोड निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे वृक्षों की बेवजह कटाई नहीं की जावे। उनको अन्य स्थान पर शिफ्ट किया जाए। लेकिन फिर भी वृक्षों की अंधाधुंध कटाई की जा रही है। ग्रुप के हटे सिंह दरबार, सुनील सिंह ठाकुर, डॉ. धीरज वर्मा, लक्ष्मण सिंह ठाकुर, जय सिंह, सुनील वर्मा, रोहित उपाध्याय, सत्यराज सिंह आदि ने हरे भरे वृक्षों की कटाई का विरोध किया। देवास प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा विगत माह पर्यावरण की जांच करने पर वायु में जहरीली हवा की जानकारी दी थी। लोगों को पहले ही शुद्ध हवा नहीं मिल पा रही है। दूसरी ओर विकास के नाम पर हरे भरे छायादार पेड़ो की कटाई कहा तक न्याय संगत है।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें