राज्य शासन ने नवीन साइंस कॉलेज मार्ग निर्माण की दी स्वीकृति


कॉलेज के छात्र-छात्राओं का आवागमन होगा सुगम

देवास। साइंस कॉलेज को नए भवन में शिफ्ट करने को लेकर काफी प्रयास किये गए। अंततःसफलता मिली और नवीन भवन में कॉलेज को शिफ्ट किया गया। लेकिन कच्ची सड़क होने पर चलते हैं छात्र-छात्राओं वह शिक्षकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।लेकिन इस समस्या का भी हल निकल गया।राज्य शासन द्वारा नवीन साइंस कॉलेज मेंढ़की धाकड़ के लिए सड़क की स्वीकृति दी है। सड़क के बनने से कॉलेज के छात्र-छात्राओं का आवागमन सुगम होगा। देवास में ए.बी.रोड से लॉ कालेज मार्ग नागदा रसूलपुर मार्ग, बालगढ़ नागदा मार्ग, बिलावली से ग्राम राजपुरा होते हुये साइंस कॉलेज मार्ग एवं कालुखेडी पहुँच मार्ग कुल लंबाई 14 किलोमीटर मय विद्युत पोल शिफ्टिंग एवं लाइन शिफ्टिंग रोड क्रासिंग कार्य को राज्यस्तरीय निविदा समिति की बैठक में स्वीकृति मिली है। पहुँचमार्ग की अनुमानित लागत 23 करोड़ 52 लाख रूपये है।

बता दे कि कच्ची सड़क होने के कारण कॉलेज के छात्र-छात्राओं को कॉलेज आने-जाने में परेशानी हो रही थी। जिला प्रशासन से छात्र-छात्राओं ने पक्की सड़क के लिए मांग की थी, जिस पर जिला प्रशासन ने सड़क के लिए राज्य शासन को दिसम्बर के प्रथम सप्ताह में प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। सड़क निर्माण का प्रस्ताव दिसम्बर के अंत में कम समय में स्वीकृत हो गया है। इस सड़क का कार्य शीघ्र शुरू किया जायेगा। सड़क बनाने के लिए ठेकेदार को कार्य आवांटित हो गया है। सड़क को गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए निर्देश भी दिये गये है।


टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें