राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता:
रोलर बास्केटबॉल और स्पीड स्केटिंग की टीम मोहाली पंजाब के लिए रवाना
देवास।मध्य प्रदेश रोलर बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव पवन यादव ने बताया कि 23 से 25 दिसंबर 2022 तक मोहाली पंजाब में रोलर बास्केटबॉल और स्पीड स्केटिंग की राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित होने जा रही है।
मध्यप्रदेश की टीम मै हिमांशु शर्मा,रूपम झारे,वरुण कुशवाह,पंखुड़ी राठौड़,अंशु शर्मा,जसवंत इंदानिया,रितेश राठौड़,तनिष्क गोड़ावत,मानवी बैरागी, सोनम प्रजापति,जीत मीना, सक्षम सिकरवार, जतिन लौट,मानित मस्कुले,अंशुमान,अक्ष दुबे आदि खिलाड़ी भाग लेंगे। इंडिया कॉर्डिनेटर संदीप जाधव,मुख्य कोच शैलेंद्र चंद्रवंशी, रश्मि ठाकुर होंगे। स्केट्स खो मध्य प्रदेश सचिव पावन पाटिल, तन्मय मेहता, देवराज सांगते, राजवीर ठाकुर, विशाल सिंह, सूरज वामनीय, साक्षी चौहान, धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, युवराज सिंह, ऋतिक मुकाती, ऋतुराज सिंह, सुमित शर्मा, उदय भावसार, निखिल सिंह महर, रैना कौशल,प्रियांशी कदम, आलोक सिंह आदि ने सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
टिप्पणियाँ