राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2022

 


जिला मुख्यालय के 9 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में 2947 परीक्षार्थी होंगे शामिल

परीक्षा केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण के लिए उड़नदस्ता दल गठित

देवास।जिला मुख्यालय पर राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 21 मई ( रविवार ) को प्रातः 10:00 से 12:00 बजे तक एवं दोप .02:15 से 04:15 बजे तक दो सत्र में आयोजित होगी। अपर कलेक्टर महेंद्र सिंह कवचे ने बताया कि जिला मुख्यालय पर परीक्षा 09 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में 2 हजार 947 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

आकस्मिक निरीक्षण के लिए उड़नदस्ता दल गठित

श्री कवचे ने बताया कि राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2022 शांतिपूर्ण एवं बिना किसी बाधा के निर्विघ्न एवं सुचारू रूप से सम्पन्न कराने हेतु प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर आकस्मिक निरीक्षण करने हेतु उड़नदस्ता का गठन किया है । उड़नदस्ता दल में नियुक्त अधिकारी जिला  कोषालय देवास से परीक्षा की गोपनीय सामग्री प्राप्त कर निर्धारित समय परीक्षा प्रारंभ होने के एक घंटा पूर्व परीक्षा संबंधित परीक्षा केन्द्र पर गोपनीय सामग्री वितरण कराना सुनिश्चित करेंगे ।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें