नए संसद भवन परिसर में देवास की चित्रकार सोनाली चौहान के चित्र की भागीदारी
देवास। नईदिल्ली में नए संसद परिसर जिसका उद्घाटन 28 मई 2023 को किया गया। जिसमे प्रदर्शित भारतीय लोक संस्कृति को दर्शाते एक विशाल भित्ति चित्र को पूरे भारत से विभिन्न राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाली 75 महिला लोक, जनजातीय और समकालीन कलाकारों ने बनाया था। इस कार्य में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए देवास की चित्रकार सोनाली चौहान ने मध्यप्रदेश की लोक शिल्प परंपरा व भीमबेठिका के शैल चित्र रेखांकन किये तथा उनके साथ साथ अन्य लोक कलाकारों ने तंजौर, चेरियाल, कलमकारी, भील व गोंड कलाकारों के कलाकार्यों को समूह में संयोजित कर पैनल तैयार किया।
टिप्पणियाँ