देवास पुलिस के जवान ने जान पर खेलकर लूट के आरोपी को धरदबोचा


आरोपियों ने चाकू व पत्थरों से किया था हमला,पुलिस अधीक्षक ने जवान को दिया नगद पुरस्कार 

देवास।देवास पुलिस लगातार अपराधों के खुलासे करने के साथ आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुचा रही है।आज सुबह घटी लूट की घटना से सनसनी मचा दी घटना सुबह की बताई जा रही है।मधु राठौर पत्नी प्रेमनारायण उम्र 55 वर्ष से दो अज्ञात बदमाशों ने बीएनपी थाना के पास सोने की चैन लूट ली थी।सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बदमाशो की घेराबन्दी की गई।देवास पुलिस के जवान दीपेंद्र शर्मा ने जैसे ही आरोपियो को पकड़ना चाहा आरोपियो ने चाकू व पत्थरो से हमला किया था।घायल आरक्षक को सरकारी अस्पताल मे भर्ती कराया गया है, घायल जवान इलाजरत होकर ठीक है। पुलिस ने एक आरोपी सुरेंद्र सेंधव निवासी टोंक  को पकड़ लिया है एक अन्य साथी अजय सेंधव फरार हो गया है जिसको पकड़ने टीम लगी हुई है। पुलिस अधीक्षक द्वारा घायल आरक्षक को 5000 का नगद पुरस्कार दिया गया।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें