नेशनल रग्बी कैंप में देवास के खिलाड़ी दिखाएंगे अपना हुनर
देवास।मध्य प्रदेश रग्बी गेम्स के टेक्निकल डायरेक्टर जिला सचिव संदीप जाधव ने बताया कि 10 से 12 फरवरी 2024 तक रतलाम में नेशनल कैंप मै देवास जिले के आदित्य पटेल,आर्जव जैन, अनमोल नागर, कार्तिक श्रीवास, वेदांत राठौड़, विशाल चंदेल, ऋषि दामाडी,इशिका पटेल ,सोनाक्षी कुंडू,अंजलि पडियार,तहसीन मंसूरी,ख़ुशी प्रजापति,ज्योति पटेल,खिलाड़ी हिस्सा लेंगे चयनित खिलाड़ी 13 से 14 फरवरी 2024 तक गांधीनगर, गुजरात में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना जलवा दिखाएंगे।टीम के साथ मुख्य कोच संदीप जाधव, हर्षिता कौशल, आराधना बोरासी, गोरेश्वरी राठौर रहेंगे। सभी खिलाड़ी और कोच का स्वागत कर बधाई के लिए मध्य प्रदेश सचिव और जिला अध्यक्ष अबरार अहमद शैख, मध्य प्रदेश पेंचाक सिलाट के सचिव अभय श्रीवास, मध्य प्रदेश रोलर बास्केटबॉल सचिव पवन यादव, मध्य प्रदेश स्केट्स खो सचिव पावन पाटिल, राज्य स्तरीय (निर्णायक ) रेफरी सूरज वामनिया (देवास सह सचिव), राजवीर ठाकुर, रश्मि ठाकुर, सुमित शर्मा, उदय भावसार, निखिल सिंह, देवराज सांगते,धर्मेन्द्र सिंह सोलंकी,यश मकवाने उपस्थित रहे। चेतन राठौड़ प्रेस क्लब सचिव,साक्षी चौहान, रैना कौशल, प्रियांशी कदम, उर्वशी मंडलोई, किरण राव, खुशबू पाटिल, युवराज सिंह, ऋतिक मुकाती, ऋतुराज सिंह,गौरव मालवीय,आकाश चौहान, रोहित चौहान,सुनील मालवीय, सुमित पटेल, लखन योगी, आयुष, आनंद बालोदिया आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। स्वागत कार्यक्रम में संचालक सैंडी एकेडमी के उपाध्यक्ष शैलेंद्र चंद्रवंशी ने किया एवं आभार मध्य प्रदेश स्केट खो सचिव पावन पाटिल ने माना।
टिप्पणियाँ