सद्बुद्धि यज्ञ करने वाले पार्षदों को संगठन ने दी सद्बुद्धि

 

देवास(चेतन राठौड़)।पहले तो नगर निगम में काम करने वालो की कार्यशैली पर आम जनता प्रश्न उठाती थी।लेकिन अब चुने हुए पार्षद ही अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने लगे है।

एक दिन पहले मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि नगर निगम में लगातार आ रहे विघ्नों और अधिकारियों की सुस्त कार्यशेली को सुधारने के लिए देवास के भाजपा पार्षदगण आज नगर निगम परिसर में सुबह 11 बजे सद्बुद्धि यज्ञ करेंगे।पार्षद अजय तोमर, संजय दायमा, प्रवीण वर्मा, भूपेश ठाकुर, निलेश वर्मा, संजय ठाकुर, ऋतु सवनेर, सोनू परमार आदि कई पार्षदों समेत कई जनप्रतिनिधि इस हवन में भाग लेने की जानकारी दी।माहौल बनाने का पूरा प्रयास किया गया लेकिन आज सुबह होते ही माहौल की हवा निकल गयी।

प्राप्त जानकारी अनुसार यज्ञ में शामिल होने वाले पार्षदों और प्रतिनिधियों को संगठन और बड़े नेताओं के फोन आ गए,ये लोग ने यज्ञ से कन्नी काट ली। बताया जा रहा है की अंतिम समय मे केवल दो ही लोग बचे इन्हें भी संगठन की और से फोन पर फटकार लगाई गई।अब जब यज्ञ नही होने की खबर प्रकाश में आई तो किरकिरी हो गयी।जबके पूरी नगर निगम पर भाजपा का की कब्जा है उसके बाद भी भाजपा पार्षद का कहना है कि काम नही हो पा रहे है और वे अधिकारियों की सुस्त कार्यशेली को सुधारने के लिए यज्ञ कर रहे है।इस पूरे घटनाक्रम के बाद अनुमान लगाए की आम जनता को नगर निगम में अपने कार्य को करवाने के लिए कितनी मशक्कत करनी पड़ती होगी।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें