जिला न्यायालय में रिडर पद पर पदस्थ सोनी हुए सेवानिवृत्त
देवास। जिला न्यायालय में रिडर ग्रेड 2 में सहायक अभिलेखापाल के पद पर पदस्थ मुरलीधर सोनी अपने सेवाकाल से सेवानिवृत्त हुए। श्री सोनी की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह न्यायालय परिसर में आयोजित किया गया। अभिलेखापाल श्रीमती रेणु महाजन ने बताया कि 1982 से देवास जिला न्यायालय में अपनी सेवाएं दे रहे थे। श्री सोनी का कार्यकाल सभी कर्मचारियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायी एवं ईमनादारी पूर्वक रहा। न्यायालय में कार्यरत कर्मचारियों का हर परिस्थिति में श्री सोनी ने साथ दिया। सेवानिवृत्ति पर आयोजित विदाई समारोह में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मधुसूदन मिश्र, विशेष न्यायाधीश दिनेशप्रसाद मिश्र, सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती निहारिका सिंह आदि ने उपस्थित होकर श्री सोनी का स्वागत कर आगामी जीवन की मंगलकामना की। इस दौरान जिला न्यायाधीश के साथ बडी संख्या में न्यायालयीन कर्मचारी उपस्थित थे। उक्त जानकारी हर्षल सोनी ने दी।
टिप्पणियाँ