दुल्हन शादी के आठ दिन बाद दो लाख रुपये लेकर अपने साथी के साथ हुई फरार

देवास-दुल्हन बनकर आई युवती दो लाख रुपये लेकर  आठ दिन बाद फरार हो गयी।मामला जिले के सोनकच्छ के भौरासा का है। पुलिस का कहना है कि जिनकी शादी नहीं होती उन कुवारों को जाल में फंसाकर रुपये ऐंठने का करते है इस मामले में 6 में से अधिकांश लोग गिरफ्तार हो चूके है।राधिका नामक युवती अब भी फरार है जिसकी तलाश जारी है।

दरअसल देवास जिले के खोनपीर पिपलिया गांव में रहने वाले एक युवक को ऐसे गैंग ने ठगी का शिकार बनाया जो शादी करके फरार हो जाते है। युवती जिससे उसकी शादी हुई वो शादी करने के बाद अन्य युवकों के साथ फरार हो गयी। वहीं खर्च के नामपर युवक से 2 लाख रुपये भी ऐंठ लिए।

बता दे कि भौरासा के युवक रवि की शादी राधिका नाम की युवती से कराई गयी थी। मगर वह 8 दिन बाद ही उसके साथियों के साथ फरार हो गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत की पर दुल्हन समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। इसमें कुछ गिरफ्तार कर लिए गए हैं। मगर राधिका अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस का कहना है कि राधिका इसी तर्ज पर कई लोगों को ठगी का शिकार बन चुकी है। ये केवल एक मामला नहीं है मालवा निमाड़ में ऐसे दर्जनों गैंग सक्रिय है। यह ऐसे परिवार को निशाना बनाते हैं जहां बेटों की शादी उनके समाज में नहीं हो पाती। पुलिस के मुताबिक कई लोग इन लोगो की वजह से शिकायत नहीं करते। उक्त परिवार ने राशि उधार लेकर चुकाई थी। 

क्या है कहानी:

कुछ समय पहले रवि के पिता का निधन हो चुका था और उसकी 2 बड़ी बहनों की शादी हो चुकी थी। उसके बाद रवि के लिए रिश्ते ढूंढे जा रहे थे। हर जगह बात चली लेकिन रवि की शादी नहीं हो रही थी, उसके बाद फिर युवती को अन्य समाज में ढूंढना शुरू किया। वे किसी तरह एक दलाल के संपर्क में आ गए और यहां से राधिका के बारे में पता चला राधिका से मिलने के बाद रवि व उसके परिजनों से ₹2 लाख की डिमांड उनके सामने रखी। रवि व उसके परिवार वाले पैसे देने के लिए मान गए। दलाल राजेश सुनहरे नाम के व्यक्ति ने 12 जनवरी को नोटरी का फर्जी दस्तावेज बना व बिलावली मंदिर में दोनों की शादी करवाई। रवि पहले डेढ़ लाख रुपए दे चुका था। शादी के बाद रवि ने ₹50 हजार भी ट्रांसफर कर दिए। फिर रवि उसकी बीवी राधिका अपने गांव खोनपीर पिपलिया पहुंचे। जहां पर 20 जनवरी को 8 दिन तक राधिका उनके घर पर मिलझुल कर रही। और मौका मिलते ही देर रात को वह अपने साथी के साथ फरार हो गई। कई दिनों तक रवि उसके परिजनों ने मामला दर्ज नहीं किया। बाद में ठगी का शिकार होने पर वे यह मामला लेकर भौरासा थाने में शिकायत करने पहुंचे। 

शिकायत दर्ज होने पर पुलिस उज्जैन के उक्त पते पर पहुंची। रवि को बताया गया यह फर्जी है। पुलिस ने इसके बाद इंदौर के दलाल राजेश सुनहरे, खरगोन के अखिलेश और महेश, खलघाट की हिना और शाजापुर के धर्म सिंह को पकड़ा। पुलिस में जब उनसे पूछताछ की तो यह पता चला कि राधिका बनी दुल्हन ने 2 लाख में से 50 हजार अपने पास रखें। शेष रकम बाकी सदस्यों ने बांट ली।

पुलिस के जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में बताया कि रकम उन्होंने खर्च कर दी है। 6 आरोपी में से राधिका को ढूंढा जा रहा है। मामला भौरासा खोनपीर पिपलिया के गांव का मामला है।पुलिस अब पूरे मामले में गैंग की तलाश कर रही है जो इस तरह के मामलों में लोगों से पैसे ऐंठते है व उनकी भावनाओं से खेलते हैं।




टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें