वन्दे भारत पदयात्रा के यात्री पहुँचे नगर निगम
देवास।पर्यावरण संरक्षण एवं शिक्षा के लिए बच्चों मे सुधार हो, अधिक से अधिक बच्चो पढाई करें बच्चों मे पर्यावरण को लेकर जागरूक करने के उद्देश्य से 16 हजार किलो मीटर चलने वाली वन्दे भारत पदयात्रा का उद्देश्य पर्यावरण बचाना,जल संरक्षण के लिए नदियां गंदगी मुक्त हो,अधिक से अधिक पौधा रोपण हो। इसी उद्देश्य को लेकर पदयात्री आशुतोष पाण्डेय ने 16 हजार किलो मीटर की वन्दे भारत पदयात्रा के तहत बुधवार को म.प्र. मे देवास शहर पहुंचकर नगर निगम कार्यालय मे विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल से भेंट कर पदयात्रा के संबंध मे जानकारी दी। महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल के द्वारा पार्षद रितु सवनेर, निगम कर्मचारियों के साथ विपुल अग्रवाल के द्वारा पदयात्री पाण्डेय का स्वागत कर निगम कार्यालय परिसर मे उनके साथ पौधा रोपण भी किया।
अग्रवाल ने उनकी पदयात्रा की सराहना करते हुए उनकी यात्रा सफल हो की शुभकामना दी। वन्दे भारत पदयात्रा के पदयात्री ने बताया कि पदयात्रा का शुभारंभ दिनांक 4 दिसम्बर 2023 को अयोध्याधाम हनुमान गढी का दर्शन करने के पश्चात प्रारंभ हुआ जो उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखण्ड, छत्तीसगढ, उडीसा, आन्ध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात 10 हजार 9 सौ किलो मीटर के बाद देवास पहुंची। पाण्डेय ने बताया कि पदयात्रा मे पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रत्येक स्थानो पर पहुंचकर स्कुली बच्चो को जागरूक करने के साथ साथ उन्हें पर्यावरण के प्रति प्रेरित भी किया जा रहा है। इसके बाद पदयात्रा राजस्थान, दिल्ली, हरयिाणा, पंजाब, कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड मे 16 हजार किलो मीटर की यात्रा पूर्ण कर पुन: अयोध्याधाम मे सम्पन्न होगी।
टिप्पणियाँ