12वीं बोर्ड परीक्षा:प्रथम प्रश्‍न पत्र में 97 परीक्षा केन्द्रों पर 20 हजार 520 विद्यार्थी हुए शामिल

 


देवास। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा संचालित वर्ष-2024 की हाईस्कूल/हायर सेकेण्‍डरी परीक्षा प्रारंभ हो गई है। जिला शिक्षा अधिकारी देवास ने बताया कि 6 फरवरी को हायर सेकेण्‍डरी का प्रथम प्रश्न पत्र जिले के 97 परीक्षा केन्द्रों पर निर्विघ्‍न तथा शांतिपूर्वक सम्पन हुआ। हायर सेकेण्‍डरी के प्रश्न पत्र में कुल 20 हजार 789 विद्यार्थी शामिल होने थे। जिसमें से 20 हजार 269 विद्यार्थी प्रथम प्रश्‍न पत्र में शामिल हुए तथा 520 विद्यार्थी अनुपस्थित रहें। किसी भी केन्द्र पर कोई अप्रिय घटना घटित नही हुई ना ही किसी केन्‍द्र पर नकल प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

जिले में परीक्षाओं के लिये समस्त परीक्षा केन्द्रों पर केन्द्राध्यक्ष व सहायक केन्द्राध्यक्ष तथा कार्य सुविधा के लिए स्थानीय स्तर पर एक अतिरिक्त सहायक केन्द्राध्यक्ष भी नियुक्त किया गया। शासन निर्देशानुसार इस वर्ष नवीन व्यवस्था अनुसार प्रत्येक परीक्षा दिवस पर थाने से प्रश्न पत्र निकालने एवं संबंधित परीक्षा केन्द्रों तक केन्द्राध्यक्ष/सहायक केन्द्राध्यक्ष के साथ सुरक्षित पहुंचाने के लिए प्रत्येक केन्द्र पर कलेक्टर प्रतिनिधि नियुक्त किये गये है।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें