350 किलोग्राम अवैध धावड़ा गोंद के साथ दो आरोपी गिरफ्तार


रात्रि गश्ती के दौरान धराये आरोपी

देवास। वन विभाग की टीम ने रात्रि गश्त के दौरान अवैध रूप से धावड़ा गोंद का परिवहन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वह विभाग की कांटाफोड़ टीम ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया है।

विभाग ने जानकारी दी कि वन मंडल अधिकारी प्रदीप मिश्रा के मार्गदर्शन में एवं उपवन मंडल अधिकारी एस.एल. यादव,वन परिक्षेत्र अधिकारी रितु चौधरी के निर्देशन में दिनांक 29/03/2023 को रात्रि गश्ती के दौरान अवैध रूप से धावड़ा गोंद परिवहन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। रात्रि को रात्रि गश्ती के दौरान मारुति सुजुकी ईको वाहन क्रमांक MP09WN1158 से अवैध रूप से धावड़ा गोंद परिवहन करते हुए आरोपी चैतन्य पिता देवीलाल निवासी कन्नौद एवं राजेश पिता अखिलेश निवासी ग्राम खारपा को गिरफ्तार किया गया,आरोपियों से लगभग 350 किलोग्राम धावड़ा गोंद मय वाहन के जप्त किया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा 03 अन्य लोगों का भी इस अपराध में शामिल होना बताया गया।

ज्ञात हो गत वर्ष वन मंडल अधिकारी देवास द्वारा जिले में  रसायन लगा कर गोंद  संग्रह करने पर धावडा गोंद का संग्रहण एवं व्यापार पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है। गोंद में रसायन की जांच हेतु  गोंद के सैंपल जैव विविधता बोर्ड भोपाल एवम अन्य प्रयोगशाला में भेजा जा रहा हे प्रकरण की जांच की जा रही हे एवम शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है। कार्यवाही में प्रभारी वन क्षेत्रपाल मेहताब सिंह उईके कार्यवाहक वनपाल मुकेश तिवारी, वनरक्षक रामनिवास राठौर, सचिन भमोरिया एवं शोभाराम सेल्टीया सम्मिलित रहे।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें