मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का सदस्यता कार्ड वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

देवास।मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला ईकाई देवास का वर्ष 2024 का सदस्यता कार्ड वितरण कार्यक्रम भोपाल रोड़ स्थित दृष्टि होटल पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में प्रेस क्लब अध्यक्ष अतुल बागलीकर,वरिष्ठ पत्रकार नितिन गुप्ता उपस्थित रहे।अतिथि उद्बोधन संघ महासचिव चेतन राठौड़ ने देते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला और बताया कि संगठन लगातार अपने उद्देश्यों के साथ आगे बढ़ रहा है।

संघ के देवास जिला अध्यक्ष आनंद गुप्ता ने जिले में संगठन के बढ़ते स्वरूप और साथियों की सक्रियता का वर्णन करते हुए कहा कि हमारा संगठन प्रदेश का एक मात्र संगठन है जो लगातार पत्रकारों के हित के लिए कार्य कर रहा है । संगठन का ही प्रयास है जो आज सरकार ने इतनी मांगे मानी है। शेष बची मांगो के लिए संगठन डट कर खड़ा है। प्रेस क्लब अध्यक्ष अतुल बागलीकर ने कहा कि हम सदैव अपने पत्रकार साथियों के साथ कंधे से कंधा मिला आगे बढ़ते रहे है,श्रमजीवी पत्रकार संघ प्रदेश स्तर पर पत्रकारों के हितों के लिए खड़ा रहा है हम सदैव उनकी नीति का समर्थन करते रहे है।

वरिष्ठ पत्रकार व संगठन के सदस्य नितिन गुप्ता ने कहा कि संगठन के मुखिया शलभ भदौरिया(दद्दा जी)अपने हर सदस्य का अपने परिवार की तरह ध्यान रखते है ये उनकी ही मेहनत है जो आज संगठन प्रदेश में इतने बड़े स्तर पर पत्रकार साथियों जोड़ कर अपनी मांगों को लेकर आगे बढ़ रहा है।अतिथियों के उद्बोधन के बाद सभी सदस्यों को कार्ड पहनाए गए।कार्यक्रम में खूबचन्द मनवानी,सुरेश शर्मा,रूपेश मेहता,धर्मेंद्र पिपलोदिया,शहाबुद्दीन मंसूरी, देवकी नन्दन समाधियां,अजहर अली,जय प्रकाश भाटिया,शकील कादरी,संगीता राठौर,प्रिंस बैरागी,दीपक श्रीवास्तव,अर्पित साहू,ओम प्रकाश सेन,मेहरबान सिंह गुर्जर,राजाराम वर्मा,कार्तिक तलरेजा सहित संगठन के पत्रकार साथी उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन संघ के सदस्य अरविंद त्रिवेदी ने किया आभार सुरेश शर्मा ने माना।उक्त जानकारी महासचिव चेतन राठौड़ ने दी।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें