रंगपंचमी के रंगों से सराबोर हुआ देवास


सामाजिक समरसता मंच द्वारा निकाली गई ऐतिहासिक फाग यात्रा में सम्मिलित हुए असंख्य भक्त

देवास। सामाजिक समरसता मंच के तत्वावधान में पारंपरिक फाग यात्रा अयोध्या धाम (जवाहर चौक) से सुबह 11:00 बजे श्रीदत्त पादुका मंदिर बांगर के पीठाधीश्वर श्रीपाद अवधूत स्वामी महाराज एवं सर्व समाज के प्रमुखों द्वारा प्रभु श्री राम की भव्य आरती के पश्चात्‌आरंभ हुई।जिसमें बड़ी संख्या में मात्र शक्ति,बच्चे और युवाओं ने रंगारंग फाग यात्रा का आनंद लिया।यात्रा का मुख्य आकर्षण श्री राधा कृष्ण झांकी,पंजाबी भागड़ा नृत्य,भगोरिया नृत्य टोली,भजन गायक आकाश अग्रवाल,जितेंद्र शर्मा द्वारा  यात्रा में होली एवं देश भक्ति के गीत प्रस्तुत किए जिसमें पूरा वातावरण रंग मय हो गया।इस ऐतिहासिक फाग यात्रा को असंख्य लोगो ने निहारा जगह-जगह मंच से फाग यात्रा का स्वागत भी किया गया।

संजय शुक्ला ने बताया कि फाग यात्रा नयापुरा,तुकोगंज रोड, जनता बैंक चौराहा,सुभाष चौक,नॉवेलटी चौराहा MG रोड होते हुवे श्री मथुरा धाम (सयाजी द्वार) पर मातृशक्ति द्वारा श्री कृष्ण लला की आरती के साथ यात्रा का समापन हुआ।मातृ शक्तियों ने यात्रा में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया,इस दौरान जनप्रतिनिधिगण,मीडिया कर्मी सहित धर्म प्रेमी जनता उपस्थित रही। संचालन अमित राव पवार ने किया एवं आभार आर.पी मिश्रा ने माना।






टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें