कलचूरी महिला मंडल ने मनाया फाग उत्सव
देवास। फागून माह आते ही रंग, गुलाल की धूम शुरु हो जाती है। इसी कड़ी में कचलूरी (जायसवाल) समाज महिला मंडल द्वारा स्थानीय विष्णु संस्थानम में फाग महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भजनों की प्रस्तुति के साथ महिलाओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर उत्सव मनाया। कार्यक्रम में महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती आशा जायसवाल, उपाध्यक्ष नीता जायसवाल, सचिव सीमा जायसवाल, कोषाध्यक्ष अर्चना जायसवाल, लक्ष्मी जायसवाल, इंदिरा जायसवाल, शीला जायसवाल, अलका जायसवाल, उर्मिला जायसवाल, रेखा जायसवाल, आराधना जायसवाल आदि उपस्थित थे। अंत में आभार जया जायसवाल ने माना।
टिप्पणियाँ