42 साल के दंपति को मिला माता पिता बनने का सुख



अमलतास IVF सेंटर की एक और बड़ी उपलब्धि

देवास - अमलतास IVF सेंटर ने एक बार फिर से चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। 42 वर्षीय  सरिता  और उनके पति महेश (परिवर्तित नाम ) को लंबे समय बाद माता-पिता बनने का सुख प्राप्त हुआ है। यह सुखद समाचार उन सभी निःसंतान दंपतियों के लिए एक प्रेरणा है जो संतान प्राप्ति की उम्मीद लगाए बैठे हैं।  सरिता और  महेश  ने कई वर्षों तक संतान प्राप्ति के लिए प्रयास किए थे, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। उम्र के इस पड़ाव पर उन्हें उम्मीद कम थी, लेकिन अमलतास IVF सेंटर ने उनके सपनों को साकार किया। डॉक्टरों की मेहनत और अत्याधुनिक तकनीकों की बदौलत सरिता ने स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। सेंटर के प्रमुख डॉक्टर, हर्षल साह ने कहा,यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है कि हमने एक और परिवार को संतान का सुख दिया है। दोनों पति पत्नियों के मामले में हमारी टीम ने विशेष ध्यान और मेहनत से काम किया। यह हमारे सेंटर की एक और बड़ी सफलता है इस सफल प्रक्रिया में हमारी टीम के, डॉ.प्रीति जैन, डॉ.ऋतू शारदा डॉ.उर्वशी आदि अनुभवी चिकित्सको द्वारा अंजाम दिया गया ।अमलतास अस्पताल के चेयरमैन मयंक राज सिंह भदोरिया द्वारा बताया गया की  अमलतास IVF सेंटर न केवल देश में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जाना जाता है। सेंटर में अत्याधुनिक तकनीक और अनुभवी विशेषज्ञों की टीम मौजूद है जो मरीजों को सर्वोत्तम उपचार प्रदान करती है। इस सेंटर में इस्तेमाल की जाने वाली तकनीकें नवीनतम और विश्वस्तरीय मानकों के अनुसार हैं, जो इसे अन्य IVF केंद्रों से अलग बनाती हैं।अमलतास IVF सेंटर ने भविष्य में और भी अधिक तकनीकी उन्नति और सेवा विस्तार की योजना बनाई है हमारा उद्देश्य हर दंपति को संतान का सुख दिलाना है और इसके लिए हम निरंतर प्रयासरत रहेंगे।



टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें