जिला स्काउटर-गाइडर ने विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया


रैली निकालकर जागरूकता का संदेश दिया

देवास। भारत स्काउट एवं गाइड मध्य प्रदेश जिला संघ देवास के जिला संगठन आयुक्त मनोज पटेल ने बताया कि, जिला पंचायत देवास के सी ई ओ हिमांशु प्रजापति के मार्गदर्शन में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस का आयोजन किया गया। कार्यालय जिला पंचायत देवास में स्काउट के जिला पदाधिकारीगण व स्काउटर गाइडर एकत्रित हुए। वहा पर उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग संगीता यादव एवं जिला कमिश्नर स्काउट व जिला शिक्षा अधिकारी देवास हरिसिंह भारतीय ने उपस्थित सभी को शपथ दिलाई। तत्पश्चात विशाल वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जो शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए रैली का समापन शा नूतन उ मा वि देवास में हुआ ।


समापन  अवसर पर जिला संगोष्ठी कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कमिश्नर स्काउट एवं जिला शिक्षा अधिकारी देवास हरिसिंह भारतीय थे।अध्यक्षता मनोज जोशी, संघ के जिलाध्यक्ष ने  की। 
विशेष अतिथि के रूप में अजय सोलंकी, विकास खंड शिक्षा अधिकारी देवास एवं देवास जिला स्काउट संघ के सचिव, हेमेन्द्र निगम काकू थे । अतिथियों द्वारा  मां सरस्वती जी की पूजा अर्चना कर ईश प्रार्थना की। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत स्काउटर गाइडर ने किया। कार्यक्रम में अतिथियों ने ध्रुमपान निषेध दिवस पर अपने अपने विचार व्यक्त किये। गत माह स्काउट से अश्विन घोरपडे, जितेन्द्र मंडलोई एवं गाइड विभाग से कोमल चौधरी द्वारा हिमालय वुड बैज प्रशिक्षण को सफलता पूर्वक  करने पर अतिथियों द्वारा पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष एन के जोशी,जिला पंचायत के भीकेश साहू, संगीता वाटसन,प्रचार प्रसार सचिव जितेंद्र मंडलोई, अभिमन्यु यादव, एस एन नामदेव, दिनेश चौधरी,डी ओ सी जी कोमल चौधरी, शिवचरण अंगोरिया, वंदना वर्मा,अभिता डेविड,किरण चौहान, मुकेश गोस्वामी, अनिल चौहान, राजेश नेहरनिया, जितेन्द्र शर्मा, मनोज सौलंकी, ऋषि जोशी, विष्णु सुनानिया, हरिओम तिवारी,दिनेश चौधरी, महेश सोनी, दीपचंद्र सोनी,हेमचन्द्र आर्य,विमल राठौर आदि का सराहनीय योगदान रहा।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला सह सचिव अश्विन घोरपडे ने किया। आभार जितेन्द्र मंडलोई ने माना ।




टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें