भारत स्काउट एवं गाइड ने चलाया स्वच्छता अभियान


 पर्यावरण दिवस पर हुये विभिन्न कार्यक्रम 

देवास। भारत स्काउट एव गाइड मध्यप्रदेश जिला संघ देवास के जिला सचिव हेमेंद्र निगम काकू ने बताया कि जिला मुख्य आयुक्त विष्णु वर्मा के नेतृत्व में देवास के मीठा तालाब पर स्वच्छता अभियान चलाया इस अभियान में देवास की प्रथम नागरिक महापौर गीता अग्रवाल, सभापति रवि जैन व भारत स्काउट गाइड के पदाधिकारी, स्काउटर गाइडर प्रातः 8 बजे मीठा तालाब पर पहुंचकर तालाब को स्वच्छ करने में श्रमदान किया गया। तत्पश्चात अश्विनी घोरपडे जिला सह सचिव के नेतृत्व में विशाल पर्यावरण रैली निकाली गई जो मीठा तालाब से होते हुए शासकीय राधाबाई कन्या उ मा  विद्यालय पहुंची। तत्पश्चात जहा पर पर्यावरण संगोष्ठी का आयोजन जिला कमिश्नर गाइड राजश्री काले, डीटीसी स्काउट आर सी सोलंकी, जिला संघ उपाध्यक्ष एन के जोशी व संगीता वाटसन, जिला कोषाध्यक्ष मेहरबान सिंह पारसनिया के मुख्य आतिथ्य में हुआ। सर्वप्रथम अतिथियों ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना की तत्पश्चात ईश प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सभी अतिथियों का स्वागत स्काउट परंपरा अनुसार स्कार्फ वागल से किया गया। तत्पश्चात सभी अतिथियों ने व स्काउटर गाइडर ने पर्यावरण पर अपने-अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में उपस्थित सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ जिला मुख्य आयुक्त विष्णु वर्मा व जिलाध्यक्ष मनोज जोशी ने सभी को दिलवाई । तत्पश्चात विद्यालय परिसर में शिवचरण अंगोरिया के नेतृत्व में सभी ने पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से देवकरण सोलंकी, भूपेंद्र शर्मा, हेमचंद आर्य, विष्णु सुनानिया, कोमल चौधरी, वंदना वर्मा, किरण चौहान, अभीता  डेविड, ज्योति बुटानी उपस्थित रही। इस कार्यक्रम का संचालन मनोज पटेल ने किया। आभार जितेन्द्र मंडलोई ने माना। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।









टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें