जय शिवा सरदार की-जय महाराणा प्रताप की जयकारों से गूंजा शहर

 राजपूत समाज ने नगर में निकाली भव्य शौर्य यात्रा, विभिन्न संगठनों ने किया जगह-जगह स्वागत

देवास। रविवार को क्षत्रिय राजपूत समाज द्वारा महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में शाम करीब 6 बजे भोपाल चौराहे से भव्य शौर्य यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में राजपूत सरदारों व अन्य समाजजनों ने हिस्सा लिया। यात्रा की शुरुआत से पूर्व वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात शौर्य यात्रा भोपाल चौराहे से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। शहर में शौर्य यात्रा का जगह-जगह विभिन्न सामाजिक, धार्मिक व राजनीतिक संगठनों व संस्थाओं सहित गणमान्य नागरिकों ने स्वागत किया। शौर्य यात्रा में आगे-आगे घोड़ों पर सवार राजपूत सरदार भगवा ध्वज लहरा रहे थे।


वहीं हाथ में भाले लिए द्वार पाल भी आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। एक खुली जीप पर महाराणा प्रताप का आदमकद चित्र रखा हुआ था। पारंपरिक वेशभूषा में राजपूत सरदार शौर्य यात्रा में शामिल हुए, जो आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। भव्य आतिशबाजी के साथ यात्रा भोपाल चौराहा से प्रारंभ होकर नाहर दरवाजा, नयापुरा, जनता बैंक चौराहा, सुभाष चौक, नावेल्टी चौराहा, तहसील चौराहा होते हुए सयाजी द्वार पहुंची, जहां शौर्य यात्रा का समापन हुआ। अंत में स्थानीय सेन धर्मशाला में स्नेह भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तंवरसिंह चौहान, पूर्व जिपं अध्यक्ष नरेंद्रसिंह राजपूत, जयसिंह ठाकुर, मनोज राजानी, रघुवीरसिंह बघेल, भगवानसिंह चावड़ा, पोपसिंह पंवार, पोपसिंह परिहार, विजयसिंह जनोईखेड़ी, अनिलराजसिंह सिकरवार, हुकुमसिंह बैस, रमेशसिंह ठाकुर, सुरेशसिंह चंदेल, आलोकसिंह भदौरिया, अनूपसिंह जादौन, देवीसिंह बैस, धर्मेंद्रसिंह बैस, भारतसिंह पटलावदा, राजेंद्रसिंह बैस, अनिलसिंह बैस, विश्वजीतसिंह चौहान, नवीनसिंह सोलंकी, राजेंद्रसिंह पंवार, राजकुमारसिंह ठाकुर, चिंटू रघुवंशी, राणा नटवरसिंह बैस, सुमेरसिंह दरबार, नरेंद्रसिंह चंदेल, देवीसिंह बैस, दिलीपसिंह बघेल, राजेश्वरसिंह बघेल, ईश्वरसिंह चौहान, तूफानसिंह सरपंच, धमेंद्रसिंह चौहान, अर्पणसिंह चंदेल, आकाश सिंह चौहान, अजयसिंह राजौदा, दिलीपसिंह बिजेपुर, सज्जनसिंह परमार, राहुल पंवार सहित बड़ी संख्या में राजपूत सरदार उपस्थित थे। अंत में आभार तंवरसिंह चौहान ने माना।




टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें