मेंढकी रोड ओव्हर ब्रिज निर्माण में किया गया घटिया सामग्री का उपयोग

ट्विटर के माध्यम से कई बार शिकायत भी की व आज बेशर्म के पेड़ लगा कर किया प्रदर्शन

देवास। कई वर्षो की मांग के बाद बने मेंढकी रोड रेलवे ओव्हरब्रिज एक बार फिल सुर्खिया में आ गया है। कुछ माह पूर्व ही नवनिर्मित ब्रिज शुरू हुआ था। ब्रिज में किस प्रकार की सामग्री का उपयोग किया गया है। वह अब दिखने लगा है। मेंढकी ओव्हर ब्रिज जगह-जगह से उखडऩे लगा है, जिससे दुर्घटना होने की संभावना है। ब्रिज के घटिया निर्माण कार्य को लेकर वार्ड क्रं. 11 पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि राहुल पवार ने शनिवार को बेशर्म के पोधे लगा कर प्रदर्शन किया व गड्ढों को चुने से बॉर्डर बनाई ।पवार ने बताया कि मेंढकी रोड क्रासिंग पर बने ओव्हर ब्रिज जो कि कलेक्टर बंगले से चाणक्यपुरी चौराहा तक करोड़ों रुपये की लागत से बना हुआ है। जिसकी कार्य अवधि तीन वर्ष की थी। जिसका भूमि पूजन लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व कर इसे चालू किया गया था। कुछ समय पूर्व शुरू हुए ओव्हर ब्रिज की दशा व दिशा पूरी तरह खराब हो चुकी है। छह माह में ही सरिया व गिटट्टी बाहर आ गए हे। पूरी तरह से जगह-जगह से ब्रिज क्षतिग्रस्त होने लग गया है। निर्माण कम्पनी द्वारा घटिया तरीके से निर्माण कार्य किया गया है। ऐसी भ्रष्ट निर्माणाधीन कम्पनी व अधिकारियों पर उचित कार्यवाही की जाए। पवार ने मांग की है कि समय रहते निर्माण कम्पनी व अधिकारियों पर उचित कार्यवाही की जाए। अन्य उग्र आंदोलन किया जाए।





 

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें