राष्ट्रीय सीनियर पेंचक सिलाट प्रतियोगिता के लिए मध्य प्रदेश टीम भुवनेश्वर रवाना


राष्ट्रीय सीनियर पेंचक सिलाट प्रतियोगिता के लिए मध्य प्रदेश टीम भुवनेश्वर रवाना 

देवास। 10 से 13 जून 2024 तक किट यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर ओडिशा में 12 वी सीनियर पेंचक सिलाट राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मध्य प्रदेश पेंचक सिलाट टीम भुवनेश्वर रवाना हुई । उक्त जानकारी देते हुए पेंचक सिलाट एसोसिएशन मध्य प्रदेश के अध्यक्ष अबरार एहमद शेख ने बताया की मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों के 31 चयनित खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में अपने अपने वर्ग समूह में भाग लेंगे ।

रवाना होने से पूर्व देवास में 6 से 8 जून तक तीन दिवसीय प्री नेशनल कैंप का आयोजन उत्कृष्ट विद्यालय देवास में  गया,  जिसमे अंतराष्ट्रीय रैफरी ओर कोच अभय श्रीवास द्वारा मध्य प्रदेश से आए सभी खिलाड़ी को प्रशिक्षण दिया गया । खिलाड़ियों को खेल एवं युवा कल्याण विभाग भोपाल एवं देवास खेल एवम युवा कल्याण विभाग द्वारा टैक सूट दिए गए ट्रेक सूट का वितरण उत्कृष्ट विद्यालय में अशोक साहू प्राचार्य, पत्रकार चेतन राठौड़, देवास खेल विभाग से जावेद पठान और मध्य प्रदेश के  सचिव अभय श्रीवास द्वारा किया गया।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ी 

जागृति योगी, दिशा रेड्डी, भूमिका जैन, लक्ष्मी मालवीय, सौरभ गौतम, प्रांजल बुडानिया, ऋषभ जयसवाल, धैर्य पांडे, सौरभ गौतम देवास, हिमांशु शर्मा, आसिफ अली, आशू कुमार, शोभित आडवाणी, निहारिका राजपुरोहित, रितिका कुशवाहा, चिंतामणि विश्वकर्मा, सोनाली मौर्य, तृप्ति पांडे, रीना गुर्जर भोपाल, तुलसी बैरागी मंदसौर, अमित रजक सतना, अनुश्री कुशवाहा, विशाखा कोल, पिंकी कोल, ईशान सराफ जबलपुर, अजय केला रीवा, रितेश गुर्जर उज्जैन, हिमांशी जाट, तन्वी श्रीवास्तव, महेंद्र स्वामी इंदौर, धर्मराज डांगी राजगढ़ अपने अपने वर्ग समूह में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे ।टीम कोच अभय श्रीवास और जैनब खान होगे।खिलाड़ी के रवाना होने पर विधायक गायत्री राजे पंवार, महाराज विक्रम सिंह, महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल, जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, सभापति रवि जैन,मनीष सेन नेता प्रतिपक्ष,रामदयाल यादव पार्षद, खेल विभाग के खेल अधिकारी हेमंत सुवीर, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य डॉ सुधीर सोमानी,समाजसेवी प्रमोद गोंडवाल ,संदीप जाधव कोषाध्यक्ष,यूनिवर्शल मार्शल आर्ट अकादमी के सभी खिलाड़ी,कोच, पालकगण के द्वारा से शुभकामनाएं और बधाई दी।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें