देवास पुलिस की कॉम्बिंग गश्त


8 डीएसपी, 23 थाना प्रभारियों सहित 800 अधिकारी,कर्मचारियों ने संभाला मोर्चा

देवास। जिले में कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु पुलिस अधीक्षक जिला देवास सम्पत उपाध्याय के मार्गदर्शन में गुण्डा बदमाशों की आकस्मिक रात्रि चैकिंग,फरार आरोपियों स्थाई वारंटियों की धरपकड हेतु विशेष कार्यवाही के अंतर्गत थानों के लिए नाईट कॉम्बिंग गश्त किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीर सिंह भदौरिया,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आकाश भूरिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात हरनारायण बाथम के निर्देशन में 8 DSP रक्षित निरीक्षक, 23 थाना प्रभारियों लगभग 800 अधिकारी/ कर्मचारियो के बल के साथ रहे मौजूद । जिले के थानावार टीमो का गठन कर दिनांक 01/02.06.2024 की रात्रि में जिले के थाना क्षेत्रों में नाईट कॉम्बिंग गश्त के दौरान समस्त थानों के द्वारा स्थाई वारंटी विवेचना में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी,वारंटों की तामीली,गुण्डा, हिस्ट्रीशीटर एवं जेल रिहाई की चेकिंग कर निम्नलिखित शीर्षों पर विशेष कार्यवाही की जाकर कुल 26 स्थाई वांरटी,61 गिरफ्तार वांरटी,122 हिस्ट्रीशीटर बदमाशों,84 गुण्डों,14 जिलाबदर को काम्बिग गश्त के दौरान चैक किये गये । 

इसी क्रम 34(2) आबकारी एक्ट के कुल 08 प्रकरण बनाये गये जिसमे कुल अवैध शराब लीटर 827.5,कुल कीमत 2,51,760 एवं 02 चार पाहिया वाहन कीमत ₹ 3,25,000 कुल मश्रुका ₹ 5,76,760 जप्त किया गया एवं वाहन चैकिंग के दौरान लगभग 300 से अधिक छोटे बडे वाहनों को चैक किया गया । कुल 36 वाहन चालकों के विरूद्व मोटर व्हीकल एक्ट एवं शराब पीकर वाहन चलाने के विरूद्व चालानी कार्यवाही कर कुल ₹ 13,200 समन शुल्क वसूल कर शासकीय कोष मे जमा किया गया।










टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें