एक विधायक ऐसे भी:300 किलोमीटर से भी ऊपर का सफर तय कर पहुंचे भोपाल


मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव-2023 के परिणाम के बाद कही रोचक जानकारी प्राप्त हो रही है ऐसी एक जानकारी प्रदेश के रतलाम जिले से जुड़ी है।रतलाम जिले की सैलाना विधानसभा सीट से विधायक कमलेश्वर डोडियार चुनाव जीते तो उसके पास जुलुस निकालने के लिए कार नहीं थी। तो उन्होंने ऑटो पर ही जीत का जुलूस निकाला


यहां कांग्रेस दूसरे और भाजपा तीसरे पायदान पर रही। दूसरी बार चुनाव लड़ रहे कमलेश्वर डोडियार को 2018 में 18726 मत मिले थे। 
इतना ही नही विधायक बुधवार को बाइक से भोपाल भी पहुंच गए। विधानसभा के प्रवेश द्वार पर साष्टांग दंडवत किया। इसके बाद दस्तावेज लेकर अधिकारियों के समक्ष परीक्षण की प्रक्रिया कराई। अफसरों ने विधायक के तौर पर दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी भी दी।कमलेश्वर के पास कार बुक करने के पैसे नहीं थे तो वह बाइक से अपने साथी के साथ 350 किलोमीटर का सफर करके शाम को भोपाल पहुंचे।



33 साल के कमलेश्वर को चुन बनाया विधायक-

रतलाम जिले की सैलाना विधानसभा सीट पर 90.10 वोटिंग हुई थी सैलाना आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है। मतदाताओं ने कमलेश्वर डोडियार को अपना विधायक चुना है, कमलेश्वर की उम्र 33 साल है। उन्होंने भारत आदिवासी पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ा था। चुनाव लड़ने के लिए उन्होंने 12 लाख रूपए का कर्ज लिया था।


राजनीति से कोई सम्बद्ध नहीं-

कमलेश्वर  का राजनीति बैकग्राउंड नहीं है। कमलेश्वर ने बड़ी पार्टियों के दिग्गजों को हराया है। इसी कारण से सैलाना सहित पूरे प्रदेश भर में उनकी चर्चा हो रही है। कमलेश्वर डोडियार पिछले कई वर्षों से आदिवासियों के मुद्दे पर संघर्ष करते आ रहे हैं।  जब चुनाव के नतीजे आए थे, तब उनकी मां खेत में मजदूरी के लिए गई हुई थी। एक मजदूर परिवार का बेटा रतलाम की सैलाना सीट से अब विधायक बन चूका है।

आश्चर्य करने वाला रहा परिणाम,सिटिंग विधायक को हराया-

भारत आदिवासी पार्टी के उम्मीदवार कमलेश्वर डोडियार ने कांग्रेस के सिटिंग विधायक हर्ष विजय गेहलोत को 4,618 वोटों से हराया है। कमलेश्वर यूएस के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा से प्रभावित होकर राजनीती में आए हैं। कमलेश्वर की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूरी हुई है। वह अपने माता पिता के साथ झोपड़ी में रहते हैं।




टिप्पणियाँ

  1. हारीये ना हिम्मत 👍
    बिसारिये ना राम🙏
    अपने द्रड संकल्प सै जन सेवा मै लगे रहीये ✔और युवा का हौसला व मार्गदर्शन प्रदान कर पुण्यकर्म कीजिए 🙏💐
    हार्दिक शुभकामनाऔ के साथ-साथ स्वास्थ्य व प्रसन्न रहै यही परमात्मा मै प्रार्थना है 🙏💐

    जवाब देंहटाएं

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें