रग्बी सब जूनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में देवास का दबदबा कायम
देवास।मध्यप्रदेश रग्बी गेम के टेक्निकल डायरेक्टर और जिला सचिव संदीप जाधव ने बताया कि 27 से 29 दिसंबर 2023 तक रतलाम में आयोजित 4th सब जूनियर रग्बी प्रतियोगिता में देवास जिला प्रथम रहा वही देवास कॉरपोरेशन द्वितीय स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में देवास जिला प्रथम स्थान प्राप्त कर ओवर ऑल प्रथम स्थान पर रहा। देवास बालक टीम में आदित्य पटेल,कबीर दास बैरागी,सुजल पेटल आयुष लोधी,कृष्णा जाट,मध्यम चौहान,अनमोल नागर,आर्जव जैन,मानस पटेल,विशाल चंदेल, रणवीर सिंह चौहान, आयुष मालवी, प्रिंस सोनगारा, आनंद कुमार,विराज यादव वंश राठौड़,वेदांश राठौड़, आदर्श पटेल, विश्वेश मंडलोई, कार्तिक श्रीवास,अर्पित ठाकुर लिवेश रुधड़िया,वंशराज राठौड़,निरंजन सोनगारा, आशीष अहिरावल,मधुसूदन झलाया,विराट चौहान,समर्थ गुर्जर, अजय राठौड़,लक्की कुमावत सम्मिलित थे। कोच की भूमिका सूरज वामनीय और राजवीर ठाकुर ने निभाई।
देवास जिला बालिका वर्ग में इशिका पटेल,प्रियंका ठाकुर, तानसीन मंसूरी, ज्योति पटेल, ऋषिका ठाकुर,जानवी बैरागी, अंजलि पडियार, सोनाक्षी कुंडू,तनु शर्मा, राजनंदनी सेन, पूजा सोलंकी, खुशी प्रजापति) कोच हर्षिता कौशल टीम में थे।
इस अवसर पर रग्बी फुटबाल एसो. मध्य प्रदेश के सचिव अबरार अहमद शैख,अभय श्रीवास सचिव मध्य प्रदेश पेंचाक सिलाट,पवन यादव जिला उपाध्यक्ष रग्बी फुटबाल एसो.,पावन पाटिल सह सचिव जिला रग्बी फुटबाल एसो., शैलेंद्र चंद्रवंशी, सुमित शर्मा, उदय भावसार, निखिल सिंह, साक्षी चौहान,विशाल सिंह,सुनील मालवीय,हरिप्रिया यादव,शीतल चौधरी,रैना कौशल,प्रियांशी कदम, उर्वशी मंडलोई, युवराज सिंह,धर्मेंद्र सिंह,रितिक मुकाती,ऋतुराज सिंह,लखन पटेल, आकाश चौहान, रोहित चौहान आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।उक्त जानकारी सूरज वामनीय ने दी।
टिप्पणियाँ