मार्ग होंगे चौड़े व अवैध अतिक्रमण हटेगा-सभापति जैन


जलप्रदाय के समय मे परिवर्तन,श्वानों के विषय पर भी हुई चर्चा

देवास। विधानसभा चुनाव के परिणामों के बाद अब निगम अपनी पटरी पर लौट रहा है। आचार संहिता के कारण स्थगित कार्य योजना को पुन: कार्य पर लाने हेतु सभापति रवि जैन ने निगम अधिकारियों के साथ की बैठक। बैठक में सभापति ने पूर्व में निगम द्वारा लिये गये निर्णयों पर भी गहराई से चर्चा की।

देवास शहर का मुख्य बाजार एम.जी.रोड़ आम नागरिकों की मांग पर एम.जी.रोड़ चौड़ीकरण के साथ उसे सर्व सुविधायुक्त सुंदर मेन मुख्य मार्ग बनाना उसी के साथ एम.जी.रोड़ से लगी गलियों का भी चौडीकरण करने के साथ ही अवैध अतिक्रमणो को हटाकर व्यापारियों एवं आम ग्राहकों, रहवासियों को पार्किंग की सुविधा हो इस पर विस्तृत चर्चा की। 

चौडीकरण होगा व अवैध अतिक्रमण हटेगा-

सामलात रोड़, पीठा रोड, एम.जी.अस्पताल से लेकर लाला लाजपत राय मार्ग, शुक्रवारिया हाट के साथ अन्य मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश सभापति ने निगम कार्यपालन यंत्री नागेश वर्मा, इन्दूप्रभा भारती को दिये। वहीं सभापति ने पहले व्यापारियों को सात दिवस का समय अतिक्रमण स्वयं के द्वारा हटवाये जाने का समय देने हेतु कहा। सभापति ने यह भी कहा व्यापारीगण निगम को सहयोग करेंगे हमें उनके सहयोग से अतिक्रमण हटाने का कार्य करना है।

आवारा श्वानो को वैक्सिन लगाने पर चर्चा-

सभापति ने गार्डनों पर भी की चर्चा। निगम ने विकसित किये गार्डनों के रखरखाव पर भी दिशा निर्देश दिये गार्डनों में क्या कमी है उसकी सूची दें। शहर में विचरण कर रहे आवारा श्वानों (कुत्तों) को तत्काल रेबीस वेक्सीन स्वास्थ विभाग से समन्वय बना कर लगाये जाने के लिये भी दिशा निर्देश स्वास्थ अधिकारी को दिये। बता दे कि शहर में लगातार श्वानों का आतंक बढ़ता जा रहा है यदि इतना होने के बाद भी निगम अभी भी इस विषय पर चर्चा कर इसे सामान्य समझ रहा है तो आने वाले दिनों में कोई बड़ी हानि के बाद भी निगम को नींद खुलेगी।देखना अब ये की शहर में कितने श्वानों को वैक्सीन लगती है।

प्रतिदिन सफाई के दिए निर्देश-

शहर के सभी प्रमुख मार्गों के सुलभ सुविधाघरों पर प्रतिदिन सफाई हो। प्रमुख बड़े बाजारों में सर्व सुविधायुक्त यूरिनल सुविधाघर बनाने के निर्देश दिये। साथ ही सुपर मार्केट में भी बेबी फिडिंग रूम के साथ सुविधा घर भी तैयार किये जाने के निर्देश दिये। इसी के साथ मुख्य मुक्तिधाम में दी जाने वाली सभी सुविधाओं पर विशेष फोकस देते हुए प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के निर्देश संबंधित अधिकारियो को दिये। 

जलप्रदाय के समय मे भी परिवर्तन-

सभापति ने पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण जनहित में शहर में प्रात: काल 5 बजे के स्थान पर 6 बजे जल वितरण का समय निर्धारित करने के निर्देश जलप्रदाय विभागीय अधिकारी को दिये।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें