चोरों ने मंदिर सहित दुकान व घर को बनाया निशाना


देवास। गुरुवार रात चोरों ने मंदिर के साथ में घरों व दुकानों को अपना निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया मामला बरोठा थानांतर्गत बड़ी चुरलाई का है।शुक्रवार सुबह  मंदिर के पुजारी आए तो चोरी की वारदात का पता चला। बताया गया कि चोर मंदिर का ताला तोड़कर भगवान के चांदी के 7 मुकूट चुरा कर ले गए। 

ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अपनी कार्यवाही करते हुए जांच-पड़ताल शुरु की।चोरों ने मंदिर को निशाना बनाने के बाद रामेश्वर पिता सुनील पाटीदार के घर में सीढ़ी लगाकर छत से अंदर घुसे, लेकिन परिवार के लोगों के जागने के चलते चोर वारदात को अंजाम नहीं दे सके। साथ ही लक्ष्मी नारायण राठौर के किराना दुकान में ताला तोड़कर घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वहीं मंदिर के पीछे स्थित अशोक दुबे के घर पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मंदिर के पीछे बैठकर शराब भी पी। मौके पर शराब की खाली बोतल भी मिली है। बदमाश अशोक दुबे के घर से गृहस्थी का सामान भी चुरा ले गए। बताया जा रहा है कि अशोक दुबे देवास रहते हैं और उस समय उनके घर पर कोई मौजूद नहीं था। अभी तक चोरों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है। बरोठा थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

 

  

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें