शिक्षा के साथ खेल गतिविधियां भी जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है-आशीष पंचभाई


जिला स्तरीय रोलबॉल व स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता संपन्न

देवास।जीवन को बेहतर रूप से जीने के लिए आपकों खेल गतिविधियों का हिस्सा बने रहना जरूरी है।खेल से जुड़ी समस्त गतिविधियां आपके दिमाग और सोच और अधिक विकास करती है।सभी खिलाड़ियों को हम लगातार बेहतर माहौल प्रदान करने में सफल हो रहे है उक्त विचार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आरसेक एशिया के डायरेक्टर आशीष पंचभाई ने प्रतियोगिता के दौरान व्यक्त किए।

रोलबॉल ओर स्पीड स्केटिंग एसोसिएशन के जिला सचिव संदीप जाधव ने बताया कि 11 दिसंबर 2023 स्पोर्ट्स पार्क टाटा चौराहा, देवास परिसर में सफलतापूर्वक संपन्न  हुई।साथ ही रोलर बास्केटबॉल और रोलर हॉकी के भी ट्रायल्स हुए। आरसेक एशिया के डायरेक्टर आशीष पंचभाई,प्रेस क्लब सचिव चेतन राठौड़,चामुंडा इंटरनेशन पब्लिक स्कूल के संचालक मनीष पटेल,मध्य प्रदेश रोलर बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव पवन यादव, मध्य प्रदेश स्केट्स खो के सचिव पावन पाटिल द्वारा खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।


चयनित खिलाड़ी रोलबॉल 4थ वेस्ट जोन नेशनल प्रतियोगिता नवरंग स्केटिंग रिंग,नवरंग पूरा,अहमदाबाद, गुजरात मे हिस्सा लेंगे। वहीं स्पीड स्केटिंग में चयनित खिलाड़ी 23 से 25 दिसंबर 2023 में आयोजित 7थ नेशनल प्रतियोगिता पंजाब में भाग लेंगे।

सूरज वामनिया, तन्मय मेहता, देवराज सांगते, राजवीर ठाकुर, रश्मि ठाकुर, हर्षिता कौशल, सुनील मालवीय, विशाल सिंह, हरिप्रिया यादव, शीतल चौहान, दीपक आदि उपस्थित रहे।निर्णायक की भूमिका पावन पाटिल, आयुष बेहरे, उत्सव बरोड़ ने निभाई।

शैलेंद्र चंद्रवंशी,रैना कौशल,प्रियांशी कदम, उर्वशी मंडलोई, अर्जुन सोलंकी, युवराज सिंह, धर्मेंद्र सिंह, रितिक मुकाती, ऋतुराज सिंह, सुमित शर्मा, उदय भावसार, निखिल सिंह, साक्षी चौहान, प्रियंका ठाकुर सहित अभिभावकों ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

फ़ोटो झलकियां-













टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें