राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को उत्सव के रूप में मनाने की तैयारी...क्या रहेगी रूप रेखा देखे खबर


देवास।अयोध्‍या में राम मंदिर का निर्माण कार्य लगभग समाप्ति की और आ चुका है। 22 जनवरी 2024 को मंद‍िर के गर्भगृह में प्रभु के बाल स्‍वरूप को व‍िराज‍ित कर प्राण-प्रत‍िष्‍ठा की जाएगी।कार्यक्रम को भव्य और यादगार बनाने के लिए पूरी रूपरेखा तैयार है। इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए महीनों से तैयारियां चल रही हैं और दूर-दराज के राम भक्त भी इसके साक्षी बन सकें,गांव-गांव  से लेकर कस्बों के मोहल्ले तक इस आयोजन को सफल बनाने के लिए भक्तों से लगातार अपील की गई है। 

प्रभात फेरियों दौर जारी-

देवास जिले में आयोजन के उत्साह के तहत विभिन्न आयोजन होने जा रहे है। संघ, विहिप, बजरंग दल, हिंदू जागरण मंच सहित तमाम हिंदू संगठन, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं द्वारा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। इसके तहत शहर सहित जिले भर में जन जागरण हेतु प्रभात फेरियां शुरु हो गई है। इन प्रभात फेरियों में सुबह-सुबह बस्तियों के स्वयं सेवक झांझ-मंजीरे के साथ भजन गाते हुए निकल रहे है तथा राम धून गा रहे है। प्राण प्रतिष्ठा के लिए कोई मुख्य समारोह नहीं होगा, बल्कि गांव व मोहल्ले स्तर पर कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें गांव व मोहल्ले में स्थित मंदिरों को सजाया जाकर आतिशबाजी, महाआरती व दीपक लगाए जाएंगे। इन आयोजनों के जरिये समग्र हिंदू समाज को अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव से जोडऩे का प्रयास किया जाएगा। साथ ही सोशल मीडिया पर भी श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर लगातार पोस्ट व वीडियो प्रसारित हो रहे है।

अक्षत कलश का वितरण,घर-घर संपर्क अभियान भी

विहिप के पदाधिकारी ने बताया कि अयोध्या से आए अक्षत कलश (पीले चावल) का पूजन सामूहिक रूप से 24 दिसंबर को जवाहर चौक में रखा गया है, जहां नगर की 32 बस्तियों के प्रमुखों, समाज प्रमुखों को इन अक्षत कलशों का वितरण किया जाएगा। इसके बाद ये कलश बस्तियों के मंदिरों में पूजन हेतु रखे जाएंगे। 1 से 15 जनवरी तक घर-घर संपर्क अभियान प्रारंभ होगा, जिसके तहत घ-घर पीले चावलों का वितरण किया जाएगा। साथ ही भगवान श्रीराम का चित्र व अयोध्या श्रीराम मंदिर की जानकारी का पत्रक भी दिया जाएगा। इस अवसर पर आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए प्रमुखों को भी कलशों का वितरण किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र में भी 1 से 15 जनवरी तक संपर्क अभियान चलेगा।

दीप उत्सव, रंगोली सजाई जाएगी-

घर-घर संपर्क अभियान के बाद 15 जनवरी से 22 जनवरी तक समस्त सनातन धर्मावंबियों से अपने घरों पर दीपक लगाने का आह्वान किया जाएगा। साथ ही विभिन्न थिम श्रीराम मंदिर, शबरी मिलन आदि विषयों पर घरों के सामने रंगोली बनाने की भी योजना है। 7 दिनों तक लगातार घरों पर दीपोत्सव जैसा माहौल बनाया जाएगा। साथ ही मंदिरों में सुंदरकांड, भजन संध्या जैसे आयोजन होंगे। वहीं 22 जनवरी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दिन मोहल्ले व गांव के मंदिरों में भव्य आयोजन होंगे, जिसमें घर-घर से लोग दीपक लगाएंगे तथा महाआरती व भजन संध्या होगी। बताया जा रहा है कि गांव व मोहल्ले में स्थित मंदिरों में एलईडी स्क्रीन व टीवी के माध्यम से अयोध्या श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का लाइव प्रसारण दिखाने की योजना पर कार्य चल रहा है। 

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें