संभागायुक्त उज्जैन ने उत्कृष्ट विद्यालय देवास में स्ट्रांरग रूम का किया निरीक्षण
आदर्श आचरण संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए
देवास - संभागायुक्त उज्जैन संदीप यादव ने गुरुवार को लोकसभा संसदीय क्षेत्र 28-खण्ड वा अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 174-बागली के उपनिर्वाचन 2021 के लिए उत्कृगष्टस विद्यालय देवास में बनाये गये स्ट्रांटग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला, सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सिंह चौहान, एडीएम महेंद्रसिंह कवचे, एएसपी मनजीत सिंह चावला, नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान, एसडीएम प्रदीप सोनी, डिप्टी कलेक्टर प्रियंका मिमरोट सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा संसदीय क्षेत्र 28-खण्ड्वा अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 174-बागली के उपनिर्वाचन 2021 के लिए जारी आदर्श आचरण संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए। अधिकारी-कर्मचारी भी आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करें। निर्वाचन हेतु नियुक्त सभी अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाए। मतदान केन्द्रों पर समय रहते ही सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि एफएसटी, एसएसटी दलों को क्रियाशील करें। दलों द्वारा की जा रही कार्रवाई की सतत मॉनीटरिंग भी की जाए। मतदाता जागरूकता हेतु अधिक से अधिक स्वीप गतिविधियां की जाए। उन्होंने कहा कि चुनावी सभाओं की अनुमति आयोग के निर्देशानुसार ही दी जाए।
टिप्पणियाँ