माँ तुलजा भवानी एवं माँ चामुंडा के दरबार मे पहुँचकर कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने सपत्नीक पूजा अर्चना की
टेकरी की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
देवास-7 अक्टूबर गुरुवार से शारदीय नवरात्रि पर्व की शुरुवात हुई। कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने सपत्नीक प्रथम दिवस पर माताजी की टेकरी पहुंचकर मां तुलजा भवानी एवं मां चामुंडा के दर्शनकर पूजा अर्चना की तथा जिले की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान एसडीएम प्रदीप सोनी सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।
दीपमालिका में प्रथम दीप जलाया
कलेक्टर ने टेकरी पर स्थित दीपमालिका में प्रथम दीप जलाया।इसके पश्चात कलेक्टर ने टेकरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि टेकरी पर आने वाले श्रद्धालुओं को माताजी के दर्शन सुगमता से हों, उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े। इसका विशेष ध्यान रखा जाएं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को पेयजल मिलता रहे तथा पेयजल के लिए जो भी साधन रखे गए हों उनमें समय-समय पर पानी भरते रहें। इस दौरान उन्हें अन्य आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने टेकरी पर तैनात कर्मचारियों से भी चर्चा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
टिप्पणियाँ