बाल स्वयंसेवकों का पथ संचलन,अद्भुत संगम का साक्षी बना सयाजी द्वार
जिसने देखा हुआ आकर्षित,एक नई ऊर्जा का संचार कर गए बाल स्वयंसेवक
देवास- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बाल शाखा का संगम पथ संचलन रविवार 24 अक्टूबर 2021 को शहर के विभिन्न मार्गों से निकला। बालक स्वयंसेवकों की शाखा का पथ संचलन शहर के विभिन्न मार्गों से निकला तो हर प्रत्यक्षदर्शी आकर्षित हो उठा,बालको के उत्साह ने जैसे सभी मे एक ऊर्जा का संचार सा कर दिया हो। पूर्ण गणवेश में बाल स्वयंसेवक को देख हर एक का मन मोहित हो गया । इस अवसर पर जगह जगह पर फूलों की वर्षा कर स्वागत भी किया गया।
अद्भुत संगम का साक्षी बना सयाजी द्वार
दो अलग अलग स्थानों से निकले इस संचलन में एक स्थान पर एकत्रीकरण हुआ और वही से सयुक्त रूप से संचलन आगे बढ़ा। सयाजी द्वार पर जब दोनों स्थानों के संचलन का संगम हुआ तो वह दृश्य अद्भुत था। शहर के मुख्य मार्गो से होता हुआ अपने विश्राम स्थल पर पहुँचा।
टिप्पणियाँ