चमका करवा चौथ का चांद, पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत
देवास-करवा चौथ के चांद की चमक और दमक को देख महिलाओं ने त्यौहार को उमंग और उत्साह के साथ मनाया। रविवार को शुभ महूर्त में महिलाएं अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रखा। देर रात तक बाजारों में भीड़ देखी गयी। कोरोना काल के बाद इस बार करवा चौथ का यह त्यौहार काफी उत्साह के साथ मनाया गया।महिलाओं ने उत्साह के साथ मेहंदी लगवाई और कई जरूरी समान की भी खरीददारी की। दो दिनों से त्यौहार को लेकर बाजारों में भीड़ रही। करवाचौथ का त्योहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं अपने जीवनसाथी के दीर्घायु और सुखी जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं।
टिप्पणियाँ