अपने हाथों से मिट्टी के श्री गणेश की प्रतिमा निर्माण कर खिल उठे पत्रकारों के चेहरे

 

आंखों पर पट्टी बांधकर आर्यमन ने बनाए श्री गणेश

देवास। एक समय था जब साचो में ढाल कर बनाई जाने वाली श्री गणेश जी प्रतिमाओं का चलन था।घरों और प्रतिष्ठानों पर इन प्रतिमाओं की स्थापना कर विधिविधान से पूजा अर्चना की जाती थी। वर्तमान दौर में कुछ बदलाव देखे जा रहे है पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए पीओपी से दूरी बनाते हुए भक्त अब अपने हाथों से मिट्टी के श्रीगणेश की प्रतिमा बनाकर उनकी स्थापना कर रहे है। विशेष मिट्टी से बनाई जाने वाली इन प्रतिमाओं का चलन लगातार धीरे-धीरे बढ़ रहा है। 

देवास स्थित जेम्स एकेडेमी में चल रही मिट्टी के श्री गणेश की कार्यशाला आज देवास के मीडियाकर्मी पहुँचे। एकेडमी के संचालक आदित्य दुबे एवं ऋचा दुबे का परिवार विगत 6 वर्ष वर्षों से पर्यावरण संरक्षण और धर्म के प्रति जन जागरण को लेकर मिट्टी के गणेश की प्रतिमा का निर्माण का उसे नगर के विशिष्ट जन तथा आमजन तक निशुल्क पहुंचा रहे है।

दुबे बताते है कि परिवार की कोशिश रहती है कि उनकी कार्यशाला में अधिक से अधिक लोग मिट्टी के गणेश की प्रतिमा का निर्माण करना सीखें एवं सीखकर स्वयं भी मिट्टी के गणेश बनाएं व अन्य लोगों को भी इस हेतु प्रेरित करें। इस वर्ष दुबे परिवार द्वारा आइए अपने गणेश स्वयं बनाइए थीम पर कार्यशाला चलाई जा रही है। सांकेतिक रूप से यह बताया जा रहा है आए एवं यहां पर सीख कर इस गणेश उत्सव में अपने घर पर स्थापना के लिए अपने गणेश प्रतिमा का निर्माण स्वयं करें। 

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अनिलराज सिंह सिकरवार ने कहा कि सामाजिक सरोकार का कोई भी कार्य हो लोकतंत्र का चौथा स्तंभ उसमें अपना दायित्व जरूर निभाता है,आने वाले समय में घर घर गणेश जी की स्थापना होगी पर्यावरण संरक्षण हेतु मिट्टी के गणेश की स्थापना के लिए सभी विशिष्ट जनों को आगे आकर समाज को जागृत करना चाहिए। कार्यशाला में तरुण मेहता, ललित शर्मा , राजेश मालवीय, सौरभ सचान , चेतन राठौड़ , रूपेश मेहता ,अमिताभ शुक्ला, शैलेन्द्र अड़ावदिया, मयूर व्यास, अशोक पटेल, विजेंद्र उपाध्याय,अरुण परमार, प्रताप ठाकुर, नितिन राठौर, अरुण गांगुली, एस सी के सूर्योदय सहित पत्रकारों ने उपस्थित होकर श्री गणेश की मिट्टी की प्रतिमा का प्रशिक्षण प्राप्त कर, हाथो हाथ उत्साह के साथ प्रतिमा का निर्माण भी किया । पत्रकारों को इकोफ्रेंडली मिट्टी के गणेश की प्रतिमा भेंट की। 

बालक आर्यमन दुबे ने आंखों पर पट्टी बांधकर कुछ ही मिनटों में श्री गणेश की सुंदर और मनमोहक मिट्टी की प्रतिमा का निर्माण किया। उपस्थित पत्रकारों ने आर्यमन की इस प्रतिभा की सराहना की।

दुबे ने बताया कि आमंत्रित सदस्यों के लिए यह कार्यक्रम 21 अगस्त तक जारी रहेगा इसमें नगर के जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों, प्रशासनिक अधिकारियों, एवं विशिष्टजनो को पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम से जुडऩे के लिए आमंत्रित किया जाएगा। कार्यक्रम में निर्मित प्रतिमा का अवलोकन प्रतिमा निर्माण एवं प्रतिमा भेंट कार्यक्रम का कार्यक्रम प्रतिदिन 3 बजे से आयोजित किया जाएगा ।कार्यशाला में आभार ऋचा दुबे ने व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें