भारत माता की जय,वंदेमातरम के जयघोष से पूरे देवास का वातावरण गूंज उठा

ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में बच्चों के जोश ने किया सभी को आकर्षित

हर घर तिरंगा अभियान के प्रति दीया जागरूकता का संदेश

देवास। देश का युवा अपने देश से कितना प्रेम करता है। इसका अहसास कुछ आयोजनों के द्वारा देखने को मिलता रहा है। आजादी के लिए अगिनत लोगो ने अपनी प्राणों की आहुति दी ताकि आने वाली पीढ़ी आजादी के वातावरण ने सास ले सके।आज की युवा पीढ़ी को इसका भलीभांति अहसास है यह तिंरगा यात्रा में देखने को मिला।

आज़ादी के अमृत महोत्सव समिति द्वारा अंतर्गत घर घर तिरंगा, हर घर तिरंगा यात्रा  11 बजे सयाजी द्वार से एक ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाली गई। शासकीय विभाग, अशासकीय शिक्षण संस्थान, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी संस्था एवं नगर के प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि हुकुमचंद सांखला अंतरराष्ट्रीय महासचिव, विश्व हिंदू परिषद एवं अतिथि तिरंगा यात्रा स्वयं साथ पैदल चलते हुए नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए तुकोजीराव पवार स्टेडियम भोपाल रोड़ पहुंचे, जहां यात्रा का समापन हुआ। यात्रा के माध्यम से हरघर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया।उक्त कार्यक्रम की भूमिका पर अमृत महोत्सव कार्यक्रम के संयोजक ओमप्रकाश जगावत ने प्रकाश डाला। यात्रा के उद्देश्य के लिए आव्हान करते हुए कहा कि समस्त नागरिक, व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर दिनांक 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराये।

आज की तिरंगा यात्रा में सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि इस यात्रा में भाग लेने के नगर के लगभग 175 स्थानों शुरू होकर सयाजी द्वार से सामुहिक से निकली।यात्रा में स्कूली बच्चे सहित शहर के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।  संचालन अमित राव पवार ने किया।आभार कार्यक्रम के सह संयोजक सुदेश सांगते ने माना।



टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें