धूमधाम से मनाया गया भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव

मटकी फोड़ी,बहनों ने भैयाओं को बांधे रक्षा सूत्र

देवास। सतपुड़ा एकेडमी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई।नंद के आनंद भयो... जय यशोदा लाल की, हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैयालाल की...के गीतों पर बच्चों ने राधाकृष्ण का रूप धारण कर मनमोहक प्रस्तुतियां दी। छोटे-छोटे बच्चे राधाकृष्ण, सुदामा के रूप में सज-सजकर आए थे। वहीं भगवान की महाआरती कर प्रसादी का वितरण किया गया।  

राधाकृष्ण, सुदामा एवं मित्रमंडली ने भगवान श्रीकृष्ण के भजनों पर बहुत ही मनमोहक व सुंदर प्रस्तुतियां दी। जब सुदामा जी अपने बाल सखा मित्र भगवान श्रीकृष्ण जी से मिलने के लिए द्वारका गए तो भगवान श्रीकृष्ण ने उनका स्वागत किया तथा राधाकृष्ण जी ने उनके चरण धोए। यह दृश्य देखकर उपस्थित बच्चे, अभिवावक एवं शिक्षकगण भावविभोर हो गए। भगवान श्रीकृष्ण की जय-जयकार से संपूर्ण वातावरण श्रीकृष्ण मय हो गया। सुंदर पालने में भगवान श्रीकृष्ण विराजमान थे, जिन्हें सभी ने झूला झुलाया तथा बधाईयां गाई। बच्चों ने टोली बनाकर मटकी फोड़ी तो उपस्थित बच्चों ने जोरदार पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि रायसिंह सेंधव, संचालक भानूप्रतापसिंह सेंधव, प्राचार्य नरेश पंचोली सहित विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण की महाआरती की।  तत्पश्चात बहनों ने भैयाओं को मंगल तिलक कर उनकी कलाईयों पर रक्षा सूत्र (राखी) बांधे। अंत में प्रसाद का वितरण किया गया।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें